जो बर्न्स और उस्मान ख्वाजा की दमदार बैटिंग से ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 114 रनों से रौंदा

जो बर्न्स और कप्तान उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी की पहले विकेट के लिये दोहरी शतकीय साझेदारी से विशाल स्कोर खड़ा करने वाले ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 119 रनों से करारी शिकस्त दी.

Advertisement
जो बर्न्स (फाइल फोटो) जो बर्न्स (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 07 अगस्त 2015,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

जो बर्न्स और कप्तान उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी की पहले विकेट के लिये दोहरी शतकीय साझेदारी से विशाल स्कोर खड़ा करने वाले ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 119 रनों से करारी शिकस्त दी.


इस जीत के साथ ही ऑसीज ने त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज में अपना विजय अभियान जारी रखा. सलामी बल्लेबाज बर्न्स ने लंबे शॉट खेलने के अपने कौशल का शानदार नजारा पेश किया और अपनी 154 रन की पारी में 14 छक्के लगाए. इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने 131 गेंद का सामना किया तथा अपने करियर का बेस्ट स्कोर बनाया. ख्वाजा ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 104 रन बनाए.

Advertisement


इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 239 रन की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 334 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत ए की टीम बड़े लक्ष्य के सामने शुरू में ही दबाव में आ गयी और आखिर में 42.3 ओवरों में मात्र 215 रनों पर ऑलआउट हो गई.


कप्तान उन्मुक्त चंद (52) और केदार जाधव (50) के अर्धशतक हार का अंतर ही कम कर पाए. ऑस्ट्रेलियाई ए की तरफ से मध्यम गति के तेज गेंदबाज गुरिंदर संधू ने 28 जबकि लेग स्पिनर एडम जांपा ने 49 रन के एवज में चार-चार विकेट हासिल किए. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह लगातार दूसरी जीत है. उसने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को नौ विकेट से हराकर बोनस अंक हासिल किया था जबकि भारत ए के खिलाफ इस जीत से भी उसे एक बोनस अंक समेत कुल पांच अंक मिले और उसके अब दो मैचों में दस अंक हो गये हैं. टूर्नामेंट का अगला मैच नौ अगस्त को भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच खेला जाएगा.

Advertisement

इनपुट: भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement