बस कंडक्टर ने तीन साल की मासूम के साथ की अश्लील हरकत

हरियाणा के सोनीपत में नर्सरी में पढ़ने वाली तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कंडक्टर द्वारा अश्लील हरकत का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Advertisement

aajtak.in

  • रोहतक,
  • 19 जुलाई 2015,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

हरियाणा के सोनीपत में नर्सरी में पढ़ने वाली तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कंडक्टर द्वारा अश्लील हरकत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. निजी स्कूल के बस कंडक्टर ने स्कूल में नर्सरी क्लास में पड़ने वाली तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की. परिजनों के बयान पर आरोपी कंडेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

स्कूल में परिजनों का हंगामा
मामले का पता चलने के बाद बच्ची के परिजनों ने बच्ची के साथ स्कूल पहुंचकर जोरदार हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर बच्ची के परिजनों के बयान पर आरोपी बस कंडक्टर के खिलाफ 8 पोस्को एक्ट-2012 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया .

बच्ची ने घर आकर दी जानकारी
परिजनों का कहना है कि उनकी तीन साल की बेटी एक निजी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है. वह हर रोज की तरह स्कूल की बस नंबर नौ में ही जाती है और स्कूल की बस में आती है. शनिवार को जब वह घर आई तो आते ही अपनी मम्मी को बताया कि बस कंडक्टर ने मुंह से काट लिया. जब उन्होंने बच्ची के शरीर को देखा तो वहां पर गहरा निशान बना हुआ था. बच्ची के शरीर पर कट लगा देख परिजन भड़क उठे .

पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
परिजनों ने स्कूल में पहुंच कर स्कूल प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर दिया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी . पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान पर बस के कंडक्टर के खिलाफ 8 पोस्को एक्ट-2012 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वह पिछले पांच साल से स्कूल में कंडक्टर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement