पाकिस्तानी आतंकवादी और 26/11 मुंबई अटैक का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने ब्रेक्जिट (यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने) के पीछे जिहाद को सबसे बड़ी वजह बताया है. अपने भड़काऊ और विवादित बयानों के लिए कुख्यात आतंकी सईद ने बड़े ही नाटकीय तरीके से इसका स्वागत भी किया.
सईद ने कहा- जिहाद की वजह से सारा बदलाव
में एक रैली को संबोधित करते हुए सईद ने कहा कि आज की ताजा खबर, सुनो जरा गौर से. उसने कहा कि जिहाद की वजह से ही ब्रेक्जिट मुमकिन हो पाया है. ब्रेक्जिट की खबर के बाद दुनिया भर में शेयर मार्केट के गिरने खुश सईद ने कहा कि तुम लोग नहीं समझ सकते, लेकिन यह सारा बदलाव जिहाद की वजह से हो रहा है.
सईद का दावा- अमेरिका महज हाथ, ब्रिटेन पॉलिसी मेकर
भारत में ने कहा कि अमेरीका की ओर से खाड़ी देशों में किया जा रहा सभी ऑपरेशन ब्रिटेन की वजह से हो रहा है. अमेरिका तो महज हाथ है. असल पॉलिसी मेकर तो ब्रिटेन ही है. अब वह खुदा के कहर का सामना कर रहा है.
इंटरपोल के नोटिस के बावजूद रैलियां जारी
भारत और अमेरिका के खिलाफ हमेशा जहर उगलने वाले सईद ने पाकिस्तान के कई शहरों में इस दौरान रैलियों का आयोजन किया है. इंटरपोल की नोटिस और अमेरिका की ओर से 10 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान कर देने के बावजूद सईद पाकिस्तान में वीवीआईपी सुविधाओं के साथ सभी शहरों में स्थानीय प्रशासन की मदद से रैलियां कर रहा है. इस दौरान वह न सिर्फ दोनों देशों के खिलाफ आग उगलता है, बल्कि नौजवानों को अपने होने के लिए उकसाता भी है.
जिहाद से ही आएगी इस्लामी सल्तनत
फैसलाबाद में शुक्रवार को हुई रैली में सईद ने ब्रेक्जिट की खुशियां मनाते हुए इसे ताकतवर यूरोप के नेस्तनाबूद हो जाने की शुरुआत बताया. उसने भविष्यवाणी की कि यूरोपियन यूनियन जल्द ही पूरी तरह टूट जाएगा. उसने कहा कि वह वक्त दूर नहीं जब सभी पश्चिमी सभ्यताएं जमींदोज हो जाएंगी. ग्रेट ब्रिटेन के बाद फ्रांस, जर्मनी और इटली भी जल्द ही तबाह होगा और पूरी दुनिया पर करिश्माई तरीके से इस्लाम का राज हो जाएगा.
केशव कुमार