Box office: फर्स्ट डे संजू ने रचा इतिहास, तोड़ा सलमान की रेस 3 का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म संजू.

Advertisement
संजू फिल्म संजू फिल्म

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 30 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

आखि‍रकार संजू ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार दस्तक दे ही दी. धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग और हाउसफुल थि‍एटर्स से इस बात का अंदाजा तो हो ही गया था कि ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी.  क्र‍िटिक्स के अनुमान से भी कहीं ज्यादा कमाई के जादुई आंकड़े दर्ज करवाने वाली ये‍ फिल्म साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है.

Advertisement

आमिर खान से लेकर शबाना आजमी जैसे एक्टर्स संजू में रणबीर और बाकी को-स्टार्स की अदायगी की तारीफें करते नहीं थक रहे. चारों ओर से फिल्म को मिल रहे अच्छे रिव्यूज के चलते फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान था कि संजू पहले ही दिन 27 से 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है.

लेकिन फिल्म ने पहले ही दिन  34.75 करोड़ रुपये की कमाई कर सलमान की रेस 3 को सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रेस 3 ने पहले दिन 29.17  करोड़ रुपये की कमाई की थी.  फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने संजू की कमाई के आंकड़े शेयर करते हुए लिखा- नॉन हॉलिडे और नॉन फे‍स्टिव डे के बावजूद संजू साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई.'

तरण ने आगे लिखा-'ये फिल्म रणबीर के करियर की भी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म की कमाई को देखते हुए संजू तीन दिन में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है.'

Advertisement

थि‍एटरों में संजू के लिए दर्शकों का शानदार फुटफॉल देखते हुए इस बात की पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म सलमान की रेस 3 की तरह 3 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी.

संजू की कामयाबी रणबीर के करियर के लिए एक राहत का काम करेगी इसमें कोई दो राय नहीं. संजू के डांवाडोल करियर के लिए एक जबरदस्त हिट की बेहद जरूरत है और संजू से इस बात की आशा की जा सकती है. इससे पहले रणबीर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी हैं.

फिल्म संजू में रणबीर द्वारा एक्टर संजय दत्त की जिंदगी को जीवंत करते के लिए खूब तारीफें हो रही हैं. संजय दत्त के एक्सेंट से लेकर उनकी चाल-ढाल को रणबीर ने बखूबी अपने किरदार में ढाला है. आमिर खान ने संजू का रिव्यू देते हुए ट्वीट किया है- "संजू बहुत पसंद आई. एक पिता और बेटे की, और दो दोस्तों की बहुत भावुक कर देने वाली कहानी. रणबीर ने शानदार काम किया है और विकी कौशल ने तो दिमाग ही हिला दिया. शुक्रिया राजू एक और एंटरटेन और सशक्त करने वाली फिल्म देने के लिए. बहुत सारा प्यार.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement