Box office की रेस में मुल्क, फन्ने खां को छोड़ आगे निकली कारवां

Box office पर फिल्म मुल्क, फन्ने खां और कारवां ने दो दिनों में की इतनी कमाई.

Advertisement
Box office Box office

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

बॉक्स ऑफिस पर अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खां को इरफान खान की फिल्म कारवां ने पछाड़ दिया है. पहले दिन कमाई के बेहद कम आंकड़े दर्ज करवाने वाली फन्ने खां की दूसरे दिन की कमाई में बढ़त देखने को मिली. लेकिन कारवां की कमाई ने रफ्तार पकड़ते हुए इस फिल्म को पीछे छोड़ दिया.

koimoi.com की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फन्ने खां ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई 2.15 करोड़ रुपये रही थी. इस तरह से ये फिल्म दो दिनों में महज 4.65 करोड़ तक की ही कमा पाई है.

Advertisement

वहीं बात करें इरफान की फिल्म कारवां की तो ये फिल्म पहले दिन से ही बाकी रिलीज के मुकाबले ठीक ठाक कमाई करती नजर आ रही है. कलेक्शन रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानि शनिवार को 2.75 करोड़ कमाई कर ली है. शुक्रवार को फिल्म की कमाई 2.81 करोड़ रुपये रही थी. इस तरह से दो दिन में फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ही लिया. है. पहले वीकेंड तक फिल्म की

इसके बाद एक जरूरी मुद्दे पर बनी फिल्म मुल्क की कमाई की बात करें तो फिल्म की कमाई के आंकड़ों में पहले दिन के मुकाबले इजाफा देखने को मिला है. कहा जा रहा है कि मुल्क ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ कमा लिए हैं. ऋषि कपूर स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम कमाई के साथ शुरुआत करने वाली इन फिल्मों का वीकेंड कलेक्शन क्या रहता है ये देखना होगा...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement