बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, कटेंगे Jolly LLB2 के ये 4 सीन

अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी2' इसी हफ्ते रिलीज होनी है लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने अब इस पर कट लगाने का आदेश दिया है. जानें क्या है मामला...

Advertisement
Jolly LLB2 Poster Jolly LLB2 Poster

मेधा चावला / विद्या

  • मुंबई,
  • 06 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने एक पेटिशन पर फैसला सुनाते हुए अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी2' के 4 सीन काटने का आदेश दिया है. इसी के साथ सेंसर बोर्ड भी अपनी रेटिंग इस फिल्म के लिए बदलेगा.

वहीं फिल्म की रिलीज इसी हफ्ते होनी है. ऐसे में 'जॉली एलएलबी2' के मेकर्स सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

Advertisement


बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने दो एमिकस क्यूरी (अदालत की मदद करने वाले वकील) को नियुक्त करते हुए उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी-2 देखने को कहा था. एमिकस क्यूरी को यह पता लगाना है कि क्या फिल्म में ज्यूडिशियरी या वकीलों की छवि खराब की गई है.


कौन से सीन हटेंगे
हाईकोर्ट ने वकील आरएन ढोर्डे और वीजे दीक्षित को फिल्म देखने के बाद रिपोर्ट जमा करने को कहा था. इस रिपोर्ट में बताया गया कि 'जॉली एलएलबी2' में कुछ सीन इंडियन जूडिशरी की छवि खराब कर सकते हैं.


इस आधार पर सोमवार को सुनाए गए फैसले में कोर्ट ने जिन दृश्यों को हटाने का आदेश दिया है, उसमें से एक में जज को डरकर मेज के नीचे छिपते दिखाया गया है.


आपत्त‍िजनक करार देते हुए 'जॉली एलएलबी2' के उस सीन को भी हटाने का आदेश हाई कोर्ट की बेंच ने दिया है जिसमें जूता फेंकते दिखाया जा रहा है. इसके अलावा, फिल्म मेकर्स को कोर्ट में बहसबाजी वाले दृश्य को भी बदलने को कहा गया है.

Advertisement

कहां से हुई थी शुरुआत
अजय कुमार वाघमारे नाम के एक वकील ने हाईकोर्ट में मामला दायर तक फिल्म से एलएलबी शब्द हटाने की मांग की थी और कहा था कि फिल्म से उस सीन को भी हटाया जाना चाहिए जिसमें वकीलों को कोर्ट के अंदर कार्ड खेलते दिखाया गया है.


अजय कुमार ने अपनी पेटिशन में यह भी कहा था कि कानून में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के साथ कुछ रिस्ट्रिक्शन भी हैं. पेटिशन के मुताबिक, फिल्म न्यायिका से जुड़े लोगों की हंसने वाली छवि पेश करती है.

बता दें कि फिल्म जॉली एलएलबी 2 की कहानी वकील जगदीश मिश्रा के इर्दगिर्द घूमती है जिसमें वो अपने दुश्मन( अन्नू कपूर) से एक हाई प्रोफाइल केस में लड़ते दिखते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement