करण जौहर ने किया कमाल, साथ ला रहे हैं रणबीर और रणवीर को

इस बात का इंतजार कब से था कि रणवीर सिंह और रणबीर कपूर, एक साथ पर्दे पर दिखें. फिल्म तो नहीं, मगर करण जौहर के टॉक शो में इनके साथ आने की खबर है...

Advertisement
रणबीर-रणवीर को साथ जा रहे हैं करण जौहर रणबीर-रणवीर को साथ जा रहे हैं करण जौहर

मेधा चावला

  • मुंबई,
  • 11 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 5 का पहला ऐपिसोड धमाकेदार रहा. इसमें शाहरुख खान और आलिया भट्ट आए थे. इन दोनों स्टार्स की साथ में यह पहली अपीयरेंस थी.

इन दिनों करण का यह शो चर्चा में है और उनकी वाइफ ट्विंकल खन्न के ऐपिसोड को लेकर. इसके ट्रेलर बता रहे हैं कि यह एपिसोड भी मजेदार होने वाला है. लेकिन सही मायने में धमाका तो आने वाले एपिसोड्स में करेंगे. बताया जा रहा है कि के सीजन 5 में वह बॉलीवुड के दो यंग स्टार्स, और रणबीर कपूर को लेकर आ रहे हैं.

Advertisement


फिल्मफेयर की एक खबर के मुताबिक, अगले हफ्ते ये दोनों स्टार्स करण के शो के लिए शूटिंग करने वाले हैं. अब ये तो हमें पता ही है कि मिलते-जुलते नाम और बॉलीवुड के अगले नंबर 1 के दावेदार के अलावा इन दोनों में कॉमन कनेक्शन खूबसूरत भी हैं.

दीपिका रणबीर के साथ हिट फिल्में दे चुकी हैं, तो एक लंबे समय तक दोनों का अफेयर भी सुर्ख‍ियों में रहा. से ब्रेकअप होने के बाद वह रणवीर सिंह के साथ हैं. इन दोनों की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'दिलवाले' को मात दे चुकी है.

अब यह तो हमें बताने की जरूरत है नहीं कि हमारे से ज्यादा करण के शो के इस एपिसोड का इंतजार किसे होगा... तो देखते हैं करण इन दोनों स्टार्स से क्या-क्या करवाते हैं!

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement