BlackBerry के एंड्रायड स्मार्टफोन की तस्वीर हुई लीक, ये हैं खूबियां

BlackBerry के एंड्रायड स्मार्टफोन 'Krypton' के बारे में खबरें काफी दिनों से लगातार आ रही थीं. अब इसकी एक कथित तस्वीर लीक हुई है.

Advertisement
फोटो क्रेडिट- इवान ब्लास/ट्विटर फोटो क्रेडिट- इवान ब्लास/ट्विटर

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

BlackBerry के एंड्रायड स्मार्टफोन 'Krypton' के बारे में खबरें काफी दिनों से लगातार आ रही थीं. अब इसकी एक कथित तस्वीर लीक हुई है. ट्विटर यूजर इवान ब्लास ने इस स्मार्टफोन की तस्वीर लीक की है. उम्मीद है कि इसे ब्लैकबेरी Motion नाम से पेश किया जाएगा.

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात ये है कि इसके फ्रंट में ऑल स्क्रीन पैनल दिया गया है. यानी इसमें BlackBerry KEYone की तरह होगा. KEYone को भारत में अगस्त में 39,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. बताया गया था कि ये स्मार्टफोन कंपनी का आखिरी इन हाउस स्मार्टफोन था.

Advertisement

लीक हुई तस्वीर से मालूम होता है कि इसके फ्रंट पैनल में ब्लैकबेरी लोगो के साथ होम बटन भी होगा, जिसमें फिंगरप्रिंच स्कैनर होने की भी उम्मीद है. इसके राइट पैनल में तीन फिजिकल बटन भी दिखे हैं, जो वॉल्यूम, पॉवर और डेडिकेटेड टॉस्क करने के लिए दिए गए हैं.

लीक तस्वीर से इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि इसमें चार्जिंग के लिए दिया गया है और इसके बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक होगा. साथ ही इसके बॉटम पैनल में स्पीकर ग्रिल भी होगा. पुरानी लीक हुई खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत मिड रेंज की होगी. साथ ही फुल HD डिस्प्ले और 4GB रैम भी होगा. इसकी बैटरी 4000mAh की होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement