बीजेपी सांसद महेश गिरी बोले- अब बातों से नहीं मानेगा PAK, अपनाने होंगे दूसरे तरीके

चुनाव के पहले पीएम मोदी के पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के वादों के सवाल पर महेश गिरी ने कहा कि ये पीएम मोदी की ही सख्ती की असर है, जो पहले जैसे हमारे जवानों के सिर कलम किए जा रहे थे, उन घटनाओं में कमी आई है.

Advertisement
पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी

कपिल शर्मा / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले की पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है और अब बीजेपी के सांसदों की तरफ से भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है. बीजेपी के पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी ने भी इस बात को माना है कि अब सिर्फ बातों या शब्दों से पाकिस्तान मानने वाला नहीं है.

Advertisement

'सामने से वार करने की PAK में हिम्मत नहीं'
गिरी के मुताबिक PAK को सबक सिखाने के लिए और भी दूसरे तरीके अपनाए जाने चाहिए. महेश गिरी ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसा होगा भी. को पाकिस्तान की कायराना हरकत बताते हुए महेश गिरी ने कहा कि पाकिस्तान पीठ पर वार करता है. अगर पाकिस्तान में हिम्मत होती, तो सामने छाती करके लड़ता.

'सिर्फ दहशत फैलाना चाहता है PAK'
गिरी ने कहा कि इन हमलों ने साबित होता है कि का मकसद सिर्फ दहशत फैलाना है. चुनाव के पहले पीएम मोदी के पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के वादों के सवाल पर महेश गिरी ने कहा कि ये पीएम मोदी की ही सख्ती की असर है, जो पहले जैसे हमारे जवानों के सिर कलम किए जा रहे थे, उन घटनाओं में कमी आई है.

Advertisement

'जल्द दिखेगा भारत की सख्ती का असर'
गिरी ने बताया कि पीएम की ओर से कई मौकों पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया है, लेकिन उरी जैसी घटनाओं के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई से पहले सोच समझकर निर्णय लिया जाना है और सख्त कदम उठाएगी. गिरी ने कहा कि आने वाले दिनों में इस सख्ती का असर दिखेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement