बिहार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान डूबने से 15 लोगों की मौत, 4 लापता

जिन जिलों से लोगों के डूबकर मरने की खबर आई है उनमें मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, पटना, नवादा नालंदा, सीतामढ़ी और आरा शामिल हैं. पटना के मनेर और बाढ़ में गंगा में डूबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 12 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

  • बिहार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान 15 की मौत
  • बेगूसराय में 2 दिन पहले डूबने से 8 लोगों की मौत

शाही स्नान के दौरान आज बिहार के विभिन्न जिलों में तकरीबन 15 लोगों की नदी में डूबकर मौत हो गई. आज सुबह से ही गंगा समेत विभिन्न नदियों में श्रद्धालु शाही स्नान करने के लिए पहुंचे थे. स्नान के दौरान तकरीबन 15 लोगों की अलग-अलग जिलों में डूबने से मौत हो गई.

Advertisement

जिन जिलों से लोगों के डूब के मरने की खबर आई है उनमें मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, पटना, नवादा नालंदा, सीतामढ़ी और आरा शामिल हैं. पटना के मनेर और बाढ़ में गंगा में डूबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई.

दूसरी तरफ इस दुर्घटना में 2 महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए. इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए 2 लोगों की हालत नाजुक है और उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

घोंघा चुनने के चक्कर में डूब गए 4 लोग

इन हादसों से पहली घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरखपूरा सहरा चौर की है, जहां पर घोंघा चुनने के लिए गए एक ही गांव के 4 लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

Advertisement

जबकि दूसरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर की है, जहां लकी कुमार, गुड़िया खातून और रेहाना खातून की नहाने के दौरान बलान नदी में डूबने से मौत हो गई. ये सभी लोग बलान नदी में नहाने के लिए गए थे. इस दौरान इसमें सभी तीनों लोगों की मौत हो गई.

नदी में डूबने की तीसरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में घटी, जहां ससुराल आए युवक संतोष मलिक की नदी में डूबने से मौत हो गई. संतोष मलिक समस्तीपुर के रहने वाले थे और दामोदरपुर अपने ससुराल आए हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement