Bigg Boss 11 के लिए ढिंचैक पूजा का पहला गाना, सलमान को दी ऐसी धमकी

बिग बॉस 11 की एंट्री से पहले ढिंचैक पूजा का शो के लिए पहला गाना आया सामने, सलमान को दी बच के रहने की धमकी.

Advertisement
ढिंचैक पूजा ढिंचैक पूजा

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

बिग बॉस 11 का नया सीजन अपने कंटेस्टेंट के हाई वोल्टेज ड्रामा के चलते पहले से ही सुर्खि‍यों में है और अब अपनी अजीब गायकी से मशहूर ढिंचैक पूजा की एंट्री शो में और तूफान लेकर आ सकती है. चर्चा है कि ढिंचैक पूजा ने बीती रात ही बिग बॉस हाऊस के सेट में एंट्री कर ली हैं. सलमान स्पेशल वीकेंड के वार एपिसोड के जरिए इस सिंगर की घर में एंट्री की उम्मीद जताई जा रही है. ढिचैंक भी पूरी तर‍ह से बिग बॉस के लिए तैयार है यहां तक कि उनका बिग बॉस के लिए गाया गया पहला गाना भी सामने आ गया है.

Advertisement

चर्चाओं की मानें तो आज ऑन एयर होने जा रहे वीकेंड के वार एपिसोड में ढिंचैक पूजा की एंट्री हो सकती है. इस यूटयूब सेंसेशन स्टार की एंट्री को अभी कुछ ही घंटे बचे हैं कि उससे पहले सोशल मीडिया पर ढिंचैक पूजा का बिग बॉस सॉन्ग यूट्यूब पर जारी भी हो गया है. दरअसल ये गाना उनका ऑडिशन वीडियो है. इस वीडियो में ढिचैंक पूजा बिग बॉस के लिए रैप गाती नजर आ रही है. रैप में वह बिग बॉस  के कंटेस्टेंट के झगड़ों से लेकर सलमान को बच के रहने तक की धमकी तक देती दिख रही हैं.

वीडियो में वह कह रही हैं, 'सलमान बच के रहना, आ रही हूं मैं'. सलमान के लिए ढिंचैक ऐसा क्यों बोल रही हैं ये वो ही बता सकती हैं लेकिन इतना तय है कि पूजा की एंट्री के बाद बिग बॉस के घर के सदस्यों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. उनका ऑडिशन क्ल‍िप देखने के बाद कहा जा सकता है कि बिग बॉस हाऊस में पूजा का कंटेस्टेंट के खि‍लाफ सबसे बड़ा हथि‍यार उनकी गायकी ही है.

Advertisement

अपने सर्कल में पूजा जैन के नाम से जाने जानी वाली ढिंचैक पूजा ने बिग बॉस में अपनी एंट्री को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बिग बॉस को खुद के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म मानती हैं. उन्होंने कहा-'मैंने अपनी गायकी के जरिए खूब नाम कमाया लेकिन मुझे कभी मेरे फैन्स से इंट्रेक्शन करने का मौका नहीं मिला. अब देश के सबसे बड़े रियलिटी शो के जरिए मुझे अपने फैन्स को ये बताने का मौका मिलेगा कि आखि‍र रियल पूजा है कैसी?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement