वायरल हुई मां के साथ आसिम रियाज की तस्वीर, हंसी पर फिदा हुए फैन्स

तस्वीर को देखकर अधिकतर फैन्स ये कयास लगा रहे हैं कि ये फोटो इफ्तारी के वक्त ली गई है. बता दें कि आसिम अपने परिवार के काफी क्लोज हैं. बिग बॉस सीजन 13 में उनसे मिलने के लिए उनके पिता आए थे जिन्हें देखकर आसिम काफी इमोशनल होते नजर आए.

Advertisement
आसिम रियाज अपनी मां के साथ आसिम रियाज अपनी मां के साथ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

बिग बॉस सीजन 13 के फर्स्ट रनर अप रहे कंटेस्टेंट आसिम रियाज शो के खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा में हैं. आसिम के दो सिंगर म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं और वह लगातार डिमांड में हैं. हालांकि लॉकडाउन के दौरान करियर को छोड़िए इंडस्ट्री की ही रफ्तार थम गई है. इसका मतलब ये नहीं है कि सेलेब्स खामोश हैं वे घर पर रहकर भी लगातार कुछ न कुछ क्रिएटिव करने में लगे हुए हैं. कोई घर पर रहकर डांस वीडियो शूट कर रहा है तो कोई लाइव चैट पर फैन्स को एंटरटेन कर रहा है.

Advertisement

आसिम रियाज भी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं. वह और हिमांशी खुराना वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहते हैं और हिमांशी भी घर में शूट किए गए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इस बीच आसिम रियाज की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो में आसिम और उनकी मां खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं. उनके सामने मेज पर खाने की चीजें रखी हुई हैं और आसिम ने अपने कंधे पर एक सफेद कपड़ा रखा हुआ है.

तस्वीर को देखकर अधिकतर फैन्स ये कयास लगा रहे हैं कि ये फोटो इफ्तारी के वक्त ली गई है. बता दें कि आसिम अपने परिवार के काफी क्लोज हैं. बिग बॉस सीजन 13 में उनसे मिलने के लिए उनके पिता आए थे जिन्हें देखकर आसिम काफी इमोशनल होते नजर आए. बता दें कि आसिम और हिमांशी पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों एक दूसरे से प्यार करने का इकरार शो पर ही कर चुके थे.

Advertisement

कल्ला सोणा ने मचाया धमाल

दोनों का म्यूजिकल सिंगल कल्ला सोणा काफी हिट हुआ. गाने को आवाज दी थी नेहा कक्कड़ ने और ये गाना देखते ही देखते यूट्यूब पर वायरल हो गया था. बात करें आसिम की वायरल हो रही तस्वीर की तो इस पर पब्लिक का रिएक्शन काफी पॉजिटिव है. सभी ने आसिम की हंसी की तारीफ की है और कहा है कि फाइनली वह अपनी मां के साथ इफ्तारी कर पा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement