दर्शकों ने बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स को हंसते, खेलते, लड़ते-झगड़ते, रोमांस करते हर तरह से देखा और परखा है. इसी के साथ देखते ही देखते शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और हर बार की तरह इस बार भी फिनाले में पहुंचे कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी दिखाई जा रही है.
लेकिन इस बार मेकर्स ने इसमें भी एक ट्विस्ट डाला है. कंटेस्टेंट्स की जर्नी शो में पहली बार एक्टिविटी रूम के बजाए लाइव ऑडियंस के सामने गार्डन एरिया में दिखाई जाएगी.
शो में अपनी जर्नी देख इमोशनल हुईं आरती-
सोशल मीडिया पर आरती सिंह की जर्नी वीडियो वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती गार्डन एरिया में आते ही, वहां मौजूद लाइव ऑडियंस को देखकर शॉक्ड हो जाती हैं, क्योंकि सभी लोग आरती का तालियों से स्वागत करते हैं और उन्हें चीरअप करते हैं. इसके बाद गार्डन एरिया में लगी बड़ी सी स्क्रीन पर आरती सिंह क जर्नी दिखाई जा रही है.
जर्नी वीडियो में आरती के यादगार पल दिखाए जाएंगे, जिसे देखकर आरती खुश होने के साथ काफी इमोशनल भी हो जाती हैं और बिग बॉस का शुक्रिया अदा करती हैं.
वहीं, रिपोर्ट्स हैं कि सिद्धार्थ और आसिम को देखकर वहां मौजूद लाइव ऑडियंस एक्साइटमेंट में कंट्रोल खो देगी. कहा जा रहा है कि फैन्स की डिमांड पर आसिम रियाज शर्टलेस भी हो जाएंगे. वहीं, शहनाज अपने फैन्स को देखकर खुशी से झूम उठेंगी.
aajtak.in