Bigg Boss: जुबैर की शिकायत पर सलमान के खिलाफ FIR, धमकी देने का मामला

बिग बॉस 11 में सलमान और कंटेस्टेंट जुबैर खान का विवाद अब कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया है. जुबैर ने सलमान पर एफआईआर दर्ज कराई है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

बिग बॉस के कंटेस्टेंट जुबैर खान ने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर (Non Cognizable) दर्ज कराई है. उन्होंने सलमान पर धमकाने का आरोप लगाया है. रविवार को जुबैर ने लिखित शिकायत की थी. अब पुलिस ने सलमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ज़ुबैर ने अपनी शिकायत में कहा था, 'सलमान ने मुझे नेशनल टीवी पर इंडस्ट्री में काम नही करने देने की धमकी दी है और बाहर निकलने पर कुत्ता बनाने की बात कही है'. जुबैर खान 8 अक्टूबर को एंटोप हिल पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो उन्हें इसे लोनावाला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र का मामला बताते हुए वहां शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया. इस दौरान जुबैर ने सलमान के बारे में मीडिया से जो कहा वो वाकई शॉकिंग है. जानें जुबैर खान ने क्या बोला-

Advertisement

'तू मुझे कुछ भी बोलने वाला होता कौन है, तू शर्ट उतारकर नाचता है तुझे किसी ने कहा है ऐसा करने के लिए, तूने मेरी रिपोर्ट निकाली है ना अब मैं निकालूंगा तेरी रिपोर्ट, मैं आखिर तक तेरी बजाता रहूंगा. मैं एजाज खान या विवेक ओबरॉय नहीं हूं. तूने अपनी इमेज कार एक्सीडेंट केस के बाद बदली है जब तुझे बोला गया कि तू बहुत बैड बॉय बन गया फिर तूने एक गुड इमेज बनाई. और बींग ह्यूमन के नाम तू क्या करता है सब जानता हूं मैं, तू इंडस्ट्री में क्या करता है किस भाई के पास जाता, किस हीरोइन के साथ जाता है सब रिपोर्ट है तेरे पास.'

बता दें कि शनिवार को बिग बॉस 11 में वीकेंड का वार में सलमान की डांट के बाद जुबैर शो के दौरान ही सिर पकडे बैठे नजर आए थे. बताया जा रहा है कि बाद में टेंशन में जुबैर ने ज्यादा दवाइयां खा ली थीं. जुबैर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार को शो के दौरान सलमान ने जुबैर के शो से एविक्ट होने की बात बताई थी.

Advertisement

जुबैर ने यह भी कहा, बिग बॉस को रियलिटी शो कहना गलत है, क्योंकि कंटेस्टेंट को दो दिन बाद लड़ाई करने को कहा जाता है. साथ ही अपने साथियों को गालियां देने के लिए भी उकसाया जाता है. शो के निर्माता पहले भरोसा दिलाते हैं कि हम आपकी गालियां एडिट कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता है. वे आपकी गालियां टीआरपी पाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement