बिग बॉस 11 में धमाल मचाने के बाद अब अर्शी खान एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर दिखने वाली हैं. रियलिटी शो एंटरटेनमेंट की रात के बाद अर्शी टीवी सीरियल मेरी हानिकारक बीवी में नजर आएंगी.
Spotboye.com को दिए इंटरव्यू में अर्शी ने कहा, वो जल्द ही 'मेरी हानिकारक बीवी' में गेस्ट अपियरेंस देंगी. उन्होंने ये भी कहा अभी ये कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन अगर सबकुछ ठीक हुआ तो वो इस सीरियल में एक आइटम नंबर करती नजर आएंगी.
अर्शी ने बिग बॉस में अपने सफर के बारे में भी बात की और बिग बॉस के जजमेंट पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, 'मेरे साथ गलत हुआ है, मैं बिग बॉस में टॉप 4 की दावेदार थीं और इतनी जल्दी बाहर जाना डिजर्व नहीं करती थीं.' अर्शी बोलीं कि बिग बॉस में उनकी परफॉर्मेंस पुनीश, लव और प्रियांक से ज्यादा अच्छी थीं. अर्शी ने दावा किया कि उन्होंने 24 घंटे लोगों को इन तीनों कंटेस्टेंट से ज्यादा इंटरटेन किया है.
अर्शी खान फिलहाल बिग बॉस का विनर बनते किसी को देखना चाहती हैं तो वो हैं विकास गुप्ता. इसलिए अर्शी अपने हर इंटरव्यू और सोशल प्लेटफॉर्म पर फैन्स से विकास को सपोर्ट करने की गुजारिश करती नजर आ रही हैं.
पूजा बजाज