आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान लोगों के बीच पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. इस गे लव स्टोरी को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों में सोशल मैसेज देने के लिए जाने जाते हैं. उनकी हर फिल्मों से दर्शक भी अब कुछ ऐसी ही उम्मीदें करने लगे हैं. हालिया इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने बताया कि उन्हें अपनी इस फिल्म से क्या उम्मीदें हैं.
आयुष्मान ने कहा- मुझे फिल्म की सक्सेस से काफी खुशी है. ऐसा इसलिए है कि हमने गे लव और रोमांस को घर-घर तक पहुंचाया है और लोगों को इस पर सोचने के लिए विवश किया है. अब घरों में इसे लेकर बात होने लग गई हैं. इस फिल्म की पहचान सेम सेक्स रिलेशनशिप पर बनी एक ऐसी भारतीय फिल्म के तौर पर हो रही है जिसे वैश्विक स्तर पर भी काफी सराहा जा रहा है. इस फिल्म को देखने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि लोग इस बारे में चर्चा करेंगे अपनी राय बनाएंगे और वर्षों से चले आ रहे इस मिथक को मिटाएंगे.
शख्स ने तापसी को कहा लेडी आयुष्मान, एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन
2-4 नहीं... बल्कि परफेक्ट शॉट के लिए तापसी पन्नू ने खाए इतने थप्पड़
हमने एक सकारात्मक कदम उठा लिया है मगर अभी भी काफी ज्यादा काम किया जाना बाकी है. मेरे लिए ये काफी रोचक है कि मेरी फिल्म को हर तरफ पसंद किया जा रहा है. एक कलाकार के तौर पर भी मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी ये फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी.
ट्रंप ने की थी फिल्म की तारीफ
बता दें कि भारतीय दौरे पर आने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की तारीफ की थी. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें को एक हफ्ते में फिल्म ने लगभग 45 करोड़ की कमाई कर ली है.
aajtak.in