रामभक्त आजम खान बोले- भूमिपूजन का आमंत्रण न मिला तो सरयू में ले लूंगा जलसमाधि

मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष और राम भक्त आजम खान भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि अगर उन्हें आमंत्रण नहीं मिला तो वो सरयू में ही जलसमाधि ले लेंगे.

Advertisement
मुस्लिम रामभक्त आजम खान मुस्लिम रामभक्त आजम खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:07 AM IST

  • अगर आमंत्रण नहीं मिला तो सरयू में जलसमाधि ले लूंगा: आजम खान
  • 5 अगस्त को है राम मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम

अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर एक मुस्लिम राम भक्त ने बड़ी अपील की है. मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष और राम भक्त आजम खान भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि अगर उन्हें आमंत्रण नहीं मिला तो वो सरयू में ही जलसमाधि ले लेंगे.

Advertisement

आजम खान ने कहा कि जिस प्रकार से 5 अगस्त को यहां पर भूमिपूजन का कार्यक्रम होने वाला है और राम मंदिर के निर्माण की विधिवत शुरुआत होगी, अगर इसमें हमको आमंत्रित नहीं किया गया तो ये राम भक्त श्रीरामचंद्र और लक्ष्मण जी की तरफ से जलसमाधि ले लेगा और अपना पूरा जीवन त्याग देगा. जीने से बेहतर है मर जाना.

ये भी पढ़ें-

आजम खान आगे कहते हैं कि अगर हम पूजन में शामिल नहीं हुए तो ये पूजा अधूरी है. ये कार्यक्रम पूरा नहीं माना जाएगा. क्योंकि देश के एक वर्ग को नजरंदाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

बता दें कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन है. भूमिपूजन कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे. सीएम योगी ने शनिवार को पीएम मोदी के पहुंचने पर मुहर लगा दी.

Advertisement

उन्होंने अयोध्या में साधु-संत के साथ बैठक में साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. उनके आगमन के समय के पहले ही अयोध्या को पूरी तरह स्वच्छ और सुसज्जित कर दिया जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement