Apple की 4th जेनेरेशन वाले iPad का इस्तेमाल करने वाले अगर इसे बदलना चाहते हैं, तो ऐपल उनके लिए ज्यादा बेहतर iPad Air 2 लाने वाली है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक iPad Air 2 जल्द ही ऐपल के स्टोर और बाकी सर्विस प्रोवाइडर के पास उपलब्ध होगी.
वेबसाइट 9to5Mac पर शनिवार को प्रकाशित खबर में कहा गया है कि वास्तव में ऐपल ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि कंपनी के पास पुरानी पड़ चुकी बची ही नहीं है और कंपनी आगे से इसका प्रोडक्शन भी नहीं करना चाहती.
ऐपल ने अपने कर्मचारियों से ग्राहकों को बदली जा सकने वाली 4th जेनेरेशन के iPad के बारे में जानकारी देने के लिए भी कहा है.
iPad Air 2 नए गोल्ड कलर आप्शन के साथ भी उतारा जाएगा. इसे 32GB और 128GB दो स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया जाएगा, जबकि 16GB और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल बंद कर दिए जाएंगे.
ऐसे में जो ग्राहक पुराना 4th जेनेरेशन वाला iPad बदलकर नया उन्हें न सिर्फ लैटेस्ट फीचर मिलेंगे, बल्कि बढ़ी हुई स्टोरेज भी मिलेगी.
साकेत सिंह बघेल / IANS