रात 12 बजे से भारत में iPhone 7 और iPhone 7 Plus की बिक्री शुरू

इंतजार खत्म आज रात 12 बजे से भारत में मिलना शुरू हो जाएंगे Apple के iPhone 7 और iPhone 7 Plus. जानिए कहां मिल रही है बेहतर डील.

Advertisement
iPhone7 और iPhone7 Plus iPhone7 और iPhone7 Plus

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

एप्पल के दो नए स्मार्टफोन्स iPhone 7 और iPhone 7 Plus की बिक्री भारत में आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर पहले से ही इसके लिए खास लैंडिंग पेज बनाए गए हैं.

इसके लिए कुछ दिन पहले से ही प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है. फ्लिपकार्ट और अमेजॉन इसके साथ डिस्काउंट्स भी देंगे. फ्लिपकार्ट पर सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड्स के जरिए iPhone 7 खरीदने पर 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा. इसके अलावा स्टेट बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी.

Advertisement


भारत में एप्पल स्टोर तो नहीं है, लेकिन यहां इसके आधिकारिक स्टोर पर 12 बजे रात से मिलना शुरू हो जाएगा.

एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा

इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर्स भी हैं. अगर आपके पास पुराना आईफोन या कोई दूसरा स्मार्टफोन है तो उसे एक्सचेंज करके डिस्काउंट पा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर आपके पास करके आपको 32GB वाला iPhone 7 35,500 रुपये में ही मिल जाएगा.

क्रेडिट कार्ड है तो यहां EMI की सुविधा भी दी जा रही है. फिलहाल प्री बुकिंग का यह ऑफर सिर्फ दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु के लिए ही उपलब्ध है. iPhone 6S एक्सचेंज करके iPhone 7 पर 21,700 रुपये की छूट ले सकते हैं. जबकि पुराने iPhone 6 को एक्सचेंज करने पर आपको 17,900 रुपये ही डिस्काउंट होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement