मास्क लगा कर Face ID वाले iPhone को अनलॉक करना होगा आसान, मिलेगा ये फीचर

अगर आप Face ID वाला आईफोन यूज करते हैं और फेस मास्क लगा कर अनलॉक करने में दिक्कत होती है तो अब नहीं होगी. क्योंकि कंपनी ने iOS 13.5 Beta में एक नया फीचर ऐड किया है.

Advertisement
Representational Image Representational Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों को मास्क लगा कर ही बाहर निकलने की हिदायत दी जा रही है. ऐसे में जिनके पास फेस आईडी वाला iPhone है उन्हें मास्क लगा कर अनलॉक करने में परेशानी हो रही है.

आप iPhone X, iPhone XR और iPhone 11 जैसे लेटेस्ट स्मार्टफोन्स यूज करते हैं तो शायद आपको भी इस बात का अंदाजा होगा. लेकिन कंपनी अब इन आईफोन को मास्क लगाने के बावजूद अनलॉक करना थोड़ा आसान बना रही है.

Advertisement

उदाहरण के तौर पर आप मास्क लगाकर जैसे ही FaceID वाले आईफोन को अनलॉक करने की कोशिश करते हैं तो ये आपको पहचान नहीं पाता. इस स्थिति में FaceID कई बार आपका चेहरा पहचानने की कोशिश करता है और उतने देर तक आप फोन अनलॉक नहीं कर पाते हैं.

ये स्थिति तब और खराब हो जाती है जब आप जल्दी में हैं और आपको फोन यूज करना है. अब कंपनी इसे नए अपडेट के साथ फिक्स कर रही है.

Apple ने iOS 13.5 का बीटा जारी किया है, इसके तहत मास्क लगा कर FaceID वाले iPhone को अनलॉक करना आसान बनाया गया है. इस अपडेट के आने के बाद अगर आप मास्क लगा कर iPhone अनलॉक करने की कोशिश करेंगे और होम स्क्रीन पर उपर की तरफ स्वाइप करेंगे तो तुरंत पासकोड का इंटरफेस आ जाएगा.

Advertisement

पासकोड इंटरफेस आते ही आप पासकोड डाल कर आईफोन अनलॉक कर सकेंगे. इससे पहले तक यानी अभी भी, चूंकि ये अपडेट जारी नहीं किया गया है, पासकोड इंटरफेस आने में कुछ सेकंड्स का वक्त लगता है.

iOS 13.5 Beta की बात करें तो इसमें Covid-19 Tracing API भी है जो डेवेलपर्स के लिए है. इसके तहत यूजर्स को Covid-19 Exposure notification दिया जाएगा. ये उन डेवेलपर्स के लिए है जो हेल्थकेयर एजेंसी के साथ काम कर रहे हैं.

दरअसल ऐपल अगले एक दो महीने के अंदर कोविड ट्रेसिंग फीचर भी देने की तैयारी में है और इसके लिए ऐपल और गूगल मिल कर काम कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement