श्रीदेवी को देखते ही पैर छूते थे अनिल कपूर, ऐसा होता था रिएक्शन

अनिल कपूर ने बताया कि श्रीदेवी के प्रति उनके मन में कितनी श्रद्धा थीं. श्रीदेवी का इसी साल फरवरी में निधन हो गया था.

Advertisement
अनिल कपूर और श्रीदेवी अनिल कपूर और श्रीदेवी

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई है. दोनों स्क्रीन पर भले ही रोमांस करते दिखे हों, लेकिन निजी जिंदगी में अनिल कपूर अपनी भाभी श्रीदेवी का बेहद सम्मान करते थे. हाल ही में अनिल कपूर ने श्रीदेवी से जुड़ी कुछ यादें साझा कीं.

अन‍िल कपूर जि‍तेंद्र के साथ र‍ियलिटी शो डांस प्‍लस के स्‍पेशल एपिसोड में पहुंचे थे. इस स्‍पेशल एपिसोड में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई.

Advertisement

इस दौरान अनिल ने श्रीदेवी को लेकर कई बातें जाहिर कीं. अनिल ने बताया कि वह जब भी अपनी भाभी श्रीदेवी से मिलते, उनके पैर छूते थे और जब भी वह ऐसा करते थे श्रीदेवी को बहुत ही असहज लगता था.

श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर मिस्‍टर इंड‍िया, लम्‍हे, चालबाज, जुदाई सहित कई फ‍िल्‍मों में नजर आए. श्रीदेवी की शादी अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर से 2 जून 1996 को हुई थी.

बता दें कि श्रीदेवी का इसी साल 24 फरवरी को निधन हो गया था. वह दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं और वहां एक हादसे में उनका निधन हो गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement