Xiaomi के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 4 यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है. क्योंकि जल्द ही इसमें एंड्रॉयड का नया वर्जन Nougat का अपडेट आने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कुछ यूजर्स को टेस्टिंग के लिए दिया है.
हाल ही में शाओमी ने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिसमें Nougat का अपडेट दिया जाएगा. हैरानी की बात है कि लिस्ट में Redmi Note 4 का नाम नहीं है. हालांकि कई रिपोर्ट्स और लीक्स से यह साफ है कि जल्द ही Note 4 यूजर्स को Nougat मिलेगा.
यूजर्स को ये अपडेट कंपनी ओटीए के जरिए देगी. इसे , यानी एक साथ सभी स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगा. जिन यूजर्स को दिया गया है उनके मुताबिक यह सॉफ्टवेयर अपडेट 1.3GB का है और इसके साथ उन्हें सिक्योरिटी पैच भी दिया जा सकता है.
गौरतब है कि शाओमी ने हाल ही में Mi 5X लॉन्च किया है. इसी के साथ कंपनी ने MIUI 9 का ऐलान किया था. रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि MIUI 9 को कंपनी Redmi Note 4 में भी देगी. फिलहाल Redmi Note 4 में एंड्रॉयड मार्शमैलो बेस्ड MIUI 8 दिया गया है.
बता दें, Xiaomi Redmi Note 4 को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था. इसे 2GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज , 3GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसकी कीमत क्रमशः 9,999, 10,999 और 12,999 रुपये है.
जानें कैसा है ये स्मार्टफोन:
मेटल बॉडी वाले Redmi Note4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. . फोन में 625 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. डुअल सिम वाला नोट4 MIUI 8 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा.
स्पीकर की बदली जगह
फोन Redmi Note4 की मोटाई 8.4mm है जबकी Note3 की 8.54mm थी. Note 4 में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए स्पीकर को बॉटम में प्लेस किया गया है. इसे ब्लैक, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है.
फोन की बैटरी 4100 mAh की है और ज्यादा देर तक साथ देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ डेवेलप की गई है.
कैसा है फोन का कैमरा
अगर कैमरे की बात की जाए तो Note4 के रियर में CMOS सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आएगा वहीं फ्रंट कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा.
कनेक्टिविटी फीचर्स
क्नेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, wi-fi, Bluetooth, GPS,Micro-USB दिया गया है. फोन सभी डिवाइस से क्नेक्ट हो जाने वाला रिमोट सेंसर फीचर से लैस है.
मुन्ज़िर अहमद