ऐश्वर्या-आराध्या को अस्पताल से मिली छुट्टी, अमिताभ बोले- खुशी के आंसू आ गए

अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा- अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक ना पाया अपने आंसू, प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना को मात देकर घर लौट आई हैं. उन्हें 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. ये गुडन्यूज सबसे पहले ऐश्वर्या के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. अब इस मामले में अमिताभ बच्चन का ट्वीट आया है. उन्होंने इस इमोशनल ट्वीट के सहारे भगवान का शुक्रिया अदा किया है.

Advertisement

फिलहाल अमिताभ और अभिषेक नानावटी अस्पताल में ही अपना इलाज करा रहे हैं. अमिताभ ने अपने इस ट्वीट में लिखा, अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक ना पाया अपने आंसू, प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार है.

बता दें कि 11 जुलाई को और कोरोना पॉजिटिव मिले थे और अगले ही दिन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. चूंकि ऐश्वर्या और आराध्या में कोरोना के लक्षण नहीं थे, इसलिए वे होम आइसोलेट थे लेकिन पांच दिनों बाद ही ऐश्वर्या में कोरोना के कुछ लक्षण उभरने लगे थे जिसके बाद उन्हें आराध्या के साथ ही नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इस अस्पताल में 10 दिन बिताकर और कोरोना वायरस को मात देकरऔर आराध्या घर लौट आई हैं. कुछ ही समय पहले ही के टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' के लीड एक्टर पार्थ समथान ने भी बताया था कि वे कोरोना निगेटिव हो गए हैं. पार्थ इस शो में अनुराग बासु का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के सहारे कोरोना निगेटिव होने के बारे में जानकारी दी थी और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement