अमिताभ को पसंद आया बेटे अभिषेक की सीरीज का ट्रेलर, ऐसे किया रिएक्ट

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक की नई सीरीज ब्रीद 2 इंटू द शैडोज़ का ट्रेलर देखा है. उस ट्रेलर को देख अमिताभ खासा खुश हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार किया है

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

एक्टर अभिषेक बच्चन सीरीज ब्रीद के जरिए डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. इस सीरीज के जरिए अभिषेक बच्चन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे. इससे पहले अभिषेक के पिता और एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी गुलाबो सिताबो के जरिए ओटीटी पर अपना डेब्यू कर लिया है. अब जब अभिषेक बच्चन की नई सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी उस पर रिएक्ट किया है.

Advertisement

अमिताभ को पसंद आया ब्रीद का ट्रेलर

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक की नई सीरीज ब्रीद 2 इंटू द शैडोज़ का ट्रेलर देखा है. उस ट्रेलर को देख अमिताभ खासा खुश हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार किया है. ट्विटर पर ब्रीद में अभिषेक के किरदार को शेयर करते हुए अमिताभ लिखते हैं- सुपर्ब. अब कहने को सिर्फ ये एक शब्द है,लेकिन इस एक शब्द में अमिताभ बच्चन की उत्सुकता को साफ समझा जा सकता है.

अभिषेक बच्चन की पहली वेब सीरीज 10 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज की जा रही है. सीरीज को कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है. इस सीरीज को क्राइम थ्रिलर बताया जा रहा है. सीरीज के ट्रेलर को फैन्स का बढ़िया रिस्पांस मिला है. ऐसे में अभिषेक बच्चन को भी अपनी नई सीरीज से खासा उम्मीदें हैं. वैसे अभिषेक की ब्रीद के अलावा द बिग बुल भी ओटीटी पर रिलीज होनी है. फिल्म के पोस्टर को पसंद किया गया है.

Advertisement

अभिषेक के बॉलीवुड में 20 साल

मालूम को कि 30 जून को अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं. एक्टर लंबे समय से सोशल मीडिया पर अपने करियर से जुड़ी उन बातों को बता रहे हैं जिनके बारे में शायद ही किसी को पहले पता था. अभिषेक हर उस शख्स का भी शुक्रिया अदा कर रहे हैं जिन्होंने उनके करियर में एक सक्रिय भूमिका निभाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement