शूटिंग के दौरान अमिताभ की तबीयत खराब, मुंबई से जोधपुर पहुंची डॉक्टरों की टीम

अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब है. वो राजस्थान में शूटिंग कर रहेे थे. डॉक्टरों की टीम ने जोधपुर में अमिताभ का चेकअप किया.

Advertisement
अमिताभ बच्चन (Photo : Reuters) अमिताभ बच्चन (Photo : Reuters)

पूजा बजाज / सिद्धार्थ हुसैन

  • ,
  • 13 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग में दी. शुरू में खबरें थीं कि जांच के लिए वो अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर राजस्थान से मुंबई लौटेंगे. लेकिन डॉक्टरों की एक टीम ने जोधपुर पहुंचकर अमिताभ बच्चन का मेडिकल चेकअप किया. डॉक्टर जयंत ने कहा कि अब अमिताभ पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक़ डॉक्टरों की टीम ने उस होटल पहुंची जहां अमिताभ ठहरे हुए हैं. स्पॉट बॉय की खबर के मुताबिक डॉक्टर जयंत बार्वे लीड कर रहे हैं. जयंत गैस्ट्रोलॉजिस्ट हैं. अमिताभ को पेट दर्द की परेशानी थी. प्रोडक्शन इंचार्ज राघवेंद्र ने भी एक इंटरव्यू में भी इस बात की पुष्टि की. मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों की टीम वापस मुंबई लौट जाएगी. डॉक्टरों की टीम अभी जोधपुर में हैं. इस वक्त अमिताभ फ‍िल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की शूटिंग के लि‍ए राजस्थान के जोधुपर में हैं.

शूटिंग नहीं बंद करेंगे अमिताभ

अमिताभ बच्चन तबीयत की वजह से शूटिंग बंद नहीं करेंगे. जांच के बाद वो शूट के लिए फिर से सेट पर मौजूद होंगे. जानकारी के मुताबिक़ मुंबई वापस लौटने का अमिताभ का कोई प्लान नहीं है.  यह भी बता दें अभी कुछ द‍िन पहले ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अमिताभ का रूटीन चेकअप हुआ था.

Advertisement

अमिताभ ने क्या लिखा ?

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा-'सुबह के 5 बजे, एक नई सुबह की शुरूआत, कुछ लोग जीने के लिए काम करते हैं और मेहनत करते हैं. यह कठोर है, बिना मुश्किलों के कुछ हासिल नहीं होता, काफी संघर्ष, निराशा और दर्द होगा...तभी हम सभी की उम्मीदें पूरी होंगी...कभी होंगी और कभी नहीं...जब वे नहीं कहे तब हमें अपना बेहतर देने की आवश्यकता है.'

उन्होंने लिखा, 'मैं कल सुबह अपने डॉक्टरों की टीम को अपने शरीर की जांच के लिए बुलाउंगा और वो मुझे फिर सेट कर देंगे .. मैं आराम करूंगा और आगे क्या हुआ इसके लिए आपको सूचित करता रहूंगा'

'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' फिल्म के बारे में...

'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' में अमिताभ बच्‍चन, आमिर खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगे.  यशराज फिल्म्स बैनर तले बन रही फिल्म में अमिताभ पहली बार आमिर के साथ दिखाई देंगे. कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से अमिताभ के लुक की तस्वीर लीक हुई थी. इसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल था. अमिताभ अपने सिर पर साफा बांधे, पीठ पर तलवार लिए एक योद्धा के रूप में नजर आए थे.

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है. ऑफिशियल डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन साल के अंत तक इसके रिलीज की बात की जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं. फिल्म में एक्ट्रेस कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम किरदार में हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement