अब गूगल क्रोम के जरिए कर सकेंगे मोबाइल में वीडियो और म्यूजिक डाउनलोड

गूगल ने अपने दूसरे एडिशन Google for India इवेंट के दौरान भारत के लिए कुछ खास प्रोडक्ट्स और फीचर्स लॉन्च किए हैं. जानिए इसमें क्या रहा खास.

Advertisement
एंड्रॉयड में क्रोम का नया फीचर एंड्रॉयड में क्रोम का नया फीचर

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

राजधानी दिल्ली में आज गूगल ने एक खास इवेंट आयोजित किया जिसमें भारतीय यूजर्स को टार्गेट करके नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए हैं. यह गूगल फॉर इंडिया का दूसरा एडिशन है.

कंपनी ने इस इवेंट में भारत के लिए खास यूट्यूब ऐप हमने आपको इससे पहले विस्तार से बताया है.

इस इवेंट की एक और खास बात यह रही है कि कंपनी ने अपने बेस्ड स्मार्ट मैसेजिंग ऐप Allo में दिए गए गूगल ऐसिस्टेंट को हिंदी समझने लायक बनाने का ऐलान किया है. इस साल के आखिर में इस ऐप से आप हिंदी में सवाल जवाब भी कर सकते हैं.

Advertisement

इवेंट के दौरान गूगल कंम्यूनिकेश के प्रोडक्ट हेड अमित फूले ने एक दिलचस्प जानकारी दी. उनके मुताबिक हाल ही में लॉन्च हुआ गूगल का स्मार्ट मैसेजिंग ऐप Allo सबसे पहले भारत के लिए उपल्बध हुआ. इसके बाद दूसरे देशों के लोगों ने इसे डाउनलोड करना शुरू किया. उन्होंने यह भी कहा कि इस साल के आखिर में गूगल ऐसिस्टेंट हिंदी में भी उपलब्ध होगा.

इसके अलावा गूगल ऐलो के स्मार्ट रिप्लाई फिलहाल अंग्रेजी और हिंग्लिश में है जो कुछ महीनों के बाद हिंदी में भी उपलब्ध होंगे.

एंड्रॉयड क्रोम ब्राउजर के लिए नया डाउलोड फीचर
गूगल ने एंड्रॉयड के लिए क्रोम ब्राउजर में एक नया . इंटरनेट कनेक्टविटी न होने की स्थिति में यह यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. इसके जरिए यूजर पूरे वेब पेज, वीडियो, म्यूजिक और फोटो डाउलोड करके सेव करते हैं और इंटरनेट न होने पर उसे देख सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर वीडियो डाउनलोड कर रहे हैं और इंटरनेट बंद हो गया तो डाउनलोड बंद नहीं होगा और जब इंटरनेट मिलेगा तो फिर से वहीं से डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा.

Advertisement

गूगल क्रोम में डेटा सेवर फीचर
गूगल ने स्लो इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर और गूगल प्ले के मोबाइल वर्जन में भी बदलाव किए हैं. इनमें नए फीचर्स दिए गए हैं जिससे स्लो स्पीड में भी लोगों को प्रॉब्लम नहीं होगी.

क्रोम ब्राउजर में डेटा सेवर मोड दिया जाएगा जो हाई क्वॉलिटी के वीडियो को कंप्रेस करके MP4 फाइल में तब्दील कर देगा. कंपनी का दावा है कि इससे 67 फीसदी तक डेटा की बचत होगी. अगर 2G इंटरनेट चला रहे हैं तो आपको एंड्रॉयड के क्रोम ब्राउजर में ऑप्टिमाइज्ड कंटेंट दिखेंगे जो 90 फीसदी तक डेटा बचा सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement