अक्षय की रुस्तम में पहनी यूनिफॉर्म के लिए इतने करोड़ तक पहुंची बोली

अक्षय कुमार चैरिटी के लिए अपनी उस यूनिफॉर्म को नीलाम कर धन जुटा रहे हैं, जिसे उन्होंने फिल्म रुस्तम में पहना था.

Advertisement
रुस्तम में अक्षय कुमार रुस्तम में अक्षय कुमार

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

अक्षय कुमार चैरिटी के लिए हर तरह से मदद की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक एनजीओ की मदद के लिए नया तरीका निकाला. अक्षय अपनी उस यूनिफॉर्म को नीलाम कर धन जुटा रहे हैं, जिसे उन्होंने फिल्म रुस्तम में पहना था. उन्होंने इस फिल्म में एक नेवी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी.

 अक्षय इस यूनिफॉर्म की ऑनलाइन नीलामी कर रहे हैं. इससे मिले धन को वे पशुओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले एनजीओ जेनिकाज ट्रस्ट को देंगे. नीलामी की शुरुआत 20 हजार रुपए से हुई थी, जो कि 24 घंटे में 2.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. ये नीलामी 26 अप्रैल से शुरू हुई है और 26 मई तक चलेगी.

Advertisement

अक्षय ने इस नीलामी के बारे में किए ट्वीट में लिखा है, 'मैं ये घोषणा करता हूं कि आप सभी नीलामी के लिए बोली लगा सकते हैं... मेरी उस यूनिफॉर्म के लिए जो मैंने फिल्म रुस्तम में पहनी है. नीलामी में इस वर्दी को बेचकर जो पैसे मिलेंगे वो हम पशुओं की देख-भाल में  खर्च करेंगे.'

बता दें कि अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी की शूटिंग में बिली हैं. पिछले दिनों केसरी के सेट पर आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement