BO पर 'गोल्ड', 'सत्यमेव...' की टक्कर से अक्षय खफा, जॉन को दिया ये जवाब

बॉक्स ऑफिस पर 'गोल्ड', 'सत्यमेव जयते' की टक्कर के सवाल जॉन ने अक्षय को बताया अपना दोस्त. इस बात पर अक्षय ने दिया ये जवाब....

Advertisement
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

पूजा बजाज / IANS

  • दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन की 'सत्यमेव जयते' एक ही तारीख को रिलीज हो रही हैं. जॉन अब्राहम खिलाड़ी कुमार अक्षय के बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन अक्षय दोनों एक्टर्स की एक ही दिन रिलीज से खुश नहीं हैं.

अक्षय और जॉन 'गरम मसाला', 'देसी बॉयज' और 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन अब 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' की 15 अगस्त को एक-दूसरे से टक्कर बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी.

Advertisement

इसके बारे में जॉन ने कहा, 'अक्षय मेरा अच्छा दोस्त हैं. हम अच्छे से मिलते हैं और हमने फिल्मों के टकराव को दूर रख एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं.'

अक्षय ने व्यंगात्म अंदाज में जॉन के बयान पर चुटकी ली है. उन्होंने कहा, 'यह सच है कि वह मेरा अच्छा दोस्त है और मैंने सीखा है कि कोई भी अपनी फिल्म अन्य कलाकारों की फिल्म के साथ रिलीज कर सकता है. अगली बार मैं भी ऐसा ही करूंगा.'

अक्षय ने शुक्रवार को 'गोल्ड' के म्यूजिक लॉन्च पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम किसी भी अवसर पर हमारी फिल्मों को एक साथ रिलीज कर सकते हैं, चाहे ईद, दिवाली या क्रिसमस हो क्योंकि हम सभी दोस्त हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement