सामने आए फिल्म भुज के नए पोस्टर्स, अजय देवगन और संजय दत्त का लुक वायरल

अजय देवगन ने कहा कि ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है. ये फिल्म एक दिन और एक रात के बारे में है. ये कहानी उन सामान्य लोगों की है जिन्होंने 1971 के युद्ध में सेना के जवानों की मदद के लिए रातों-रात एक रोड का निर्माण कर दिया था.

Advertisement
फिल्म भुज के पोस्टर्स में अजय देवगन और संजय दत्त सोर्स इंस्टाग्राम फिल्म भुज के पोस्टर्स में अजय देवगन और संजय दत्त सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2020,
  • अपडेटेड 11:28 PM IST

अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर फिल्म भुज के पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं. कोरोना वायरस के चलते अजय और संजय की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब, आलिया भट्ट की सड़क 2, विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज, सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा जैसी कुछ फिल्में भी इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं.

Advertisement

सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म भुज

हाल ही में भुज के मेकर्स ने इस फिल्म के नए पोस्टर्स को लॉन्च किया है. इन पोस्टर्स को संजय दत्त और अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अजय देवगन ने एक वर्चुएल प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्ट टू डिजिटल रिलीज के बारे में बात करते हुए कहा, ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है. ये कहानी एक दिन और एक रात के बारे में है. ये फिल्म सामान्य लोगों की कहानी कहती है जिन्होंने 1971 के युद्ध में सेना के जवानों की मदद के लिए रातों-रात एक रोड का निर्माण कर दिया था. बॉलीवुड में बहादुरी और साहस की ऐसी ही गाथाओं का निर्माण होना चाहिए.

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया गुजरात के कच्छ की 300 महिलाओं की कहानी कहती हैं जिन्होंने भारत को युद्ध जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में एमी विर्क और साउथ इंडियन एक्टर प्रनीता सुभाष भी नजर आएंगी. प्रनीता ने अजय देवगन के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कहा था कि अजय सर सेट्स पर काफी अनुशासित रहते हैं. जैसे ही डायरेक्टर एक्शन बोलते हैं तो वे अपने कैरेक्टर में आ जाते हैं और जैसे ही डायरेक्टर कट बोलते हैं वे अपने किरदार से बाहर आ जाते हैं. उसे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला और मैं काफी खुशनसीब हूं कि मुझे अपनी पहली ही फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement