नई नियुक्तियों से एयर इंडिया का सैलरी बिल 100 करोड़ बढ़ा

सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया द्वारा 800 अतिरिक्त चालक दल सदस्यों और कमांडरों सहित करीब 250 पायलटों की नियुक्ति से इस वित्त वर्ष में एयरलाइंस का वेतन बिल 100 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा.

Advertisement
file image file image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया द्वारा 800 अतिरिक्त चालक दल सदस्यों और कमांडरों सहित करीब 250 पायलटों की नियुक्ति से इस वित्त वर्ष में एयरलाइंस का वेतन बिल 100 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा.

पिछले कुछ साल से एयर इंडिया के सैलरी बिल में गिरावट आ रही है. एयरलाइंस के सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा विभिन्न वर्गो में पदोन्नति तथा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से भी कंपनी की कर्मचारियों की लागत बढ़ेगी. 31 मार्च, 2016 की अवधि में इसके 3,200 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.

Advertisement

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारा अनुमान है कि केबिन क्रू, पायलटों व अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों की नियुक्ति से हमारा वेतन बिल 100 करोड़ रुपये बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये हो जाएगा. एयर इंडिया पिछले वित्त वर्ष में वेतन बिल को घटाकर 3,100 करोड़ रुपये पर लाने में कामयाब रही थी. 2011-12 में यह 3,600 करोड़ रुपये था.

इनपुट : भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement