टी-20 में 255 मैचों के बाद बूम-बूम अफरीदी का शतक, देखिए VIDEO

उन्होंने नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट के दौरान अपनी टीम हेंपशायर के लिए डर्बीशायर के खिलाफ महज 42 गेंदों में ही सेंचुरी लगा दी. इस धमाकेदार पारी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 10 चौके लगाए.

Advertisement
शाहिद अफरीदी शाहिद अफरीदी

विश्व मोहन मिश्र

  • ,
  • 23 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

आखिरकार शाहिद अफरीदी टी-20 में शतक जमाने में कामयाब रहे. उन्होंने अपने 256वें टी-20 मैच में अपनी पहली सेंचुरी लगाई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिखे. उन्होंने नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट के दौरान अपनी टीम हेंपशायर के लिए डर्बीशायर के खिलाफ महज 42 गेंदों में ही सेंचुरी लगा दी. इस धमाकेदार पारी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 10 चौके लगाए.

Advertisement

डर्बीशायर के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हेंपशायर की टीम की ओर से आफरीदी ने पारी की शुरुआत की थी. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज केल्विन डिकिंसन के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. इसके बाद उन्होंने कप्तान जेम्स विंस के साथ दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की.

अफरीदी का विकेट न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने लिया. फाइन लेग पर खड़े बेन कॉटन ने उनका कैट लपका.अफरीदी की तूफानी पारी की बदौलत हैंपशायर ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए. जवाब में डर्बीशायर की टीम 19.5 ओवरों में 148 पर ऑलआउट हो गई, हैंपशायर ने नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट का पहला क्वार्टर फाइनल 101 रनों से मैच जीत लिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement