लव सॉन्ग से वापसी कर रहे अदनान सामी, कब रिलीज होगा गाना?

मशहूर गायक अदनान सामी एक सॉन्ग के साथ अपनी वापसी कर रहे हैं. इसका म्यूजिक कुणाल वर्मा ने दिया है.

Advertisement
अदनान सामी अदनान सामी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

मशहूर गायक अदनान सामी एक नए नॉन फिल्मी सॉन्ग 'तू याद आया' के साथ अपनी वापसी कर रहे हैं. इसे कुणाल वर्मा ने संगीत दिया है. कुणाल ने 'तुम ही आना' और फिल्म 'मलंग' के टाइटल ट्रैक जैसे बॉलीवुड गानों के बोल लिखे हैं. गाने के वीडियो में अदनान संग एक्ट्रेस अदा शर्मा हैं और ये एक लव सॉन्ग है.

कुणाल ने इस बारे में कहा, "इस गाने को काफी लंबे समय पहले कम्पोज किया गया था. पिछले कुछ समय से ये मेरे दिमाग में था और मैंने इसे रिकॉर्ड किया. मैंने इसके बोल भी लिखे. जब मैंने टी-सीरीज को ये गाना सुनाया, तब उन्हें यह काफी पसंद आया और उन्होंने मुझे इसे पूरा करने को कहा."

Advertisement

कब रिलीज होगा गाना?

बता दें कि इस गाने को इस महीने के अंत तक रिलीज किया जाएगा. 'लिफ्ट करा दे' और 'तेरा चेहरा' जैसे लोकप्रिय गानों के लिए मशहूर अदनान ने कहा, "भूषण, टी-सीरीज और मेरा रिश्ता बीस साल पुराना है और साथ में काम करने के लिए हमारे बीच बातचीत कुछ समय से चल रही थी."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे भी लगा कि बहुत हो गया आराम. लोगों का मुझ पर उधार है जिन्होंने मुझे काफी कुछ दिया है और अब उन्हें कुछ देने की बारी है. 'तू याद आया' इतने सालों से मुझे इतना प्यार और स्नेह देने के लिए उन्हें शुक्रिया कहने का मेरा अपना तरीका है."

बता दें कि अदनान सामी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सॉन्ग दिए हैं. उनके गानों को काफी पसंद किया गया. अदनान सामी  को पद्मश्री अवॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement