दुर्गापूजा के चलते रेलगाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का ऐलान

रेलवे के आला अफसरों को इस बार मंत्रालय से निर्देश दिया गया है कि वो त्योहारों के मद्देनजर वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर डिब्बों को बढ़ाने या घटाने का निर्णय लें.

Advertisement
रेलवे ने किया ऐलान रेलवे ने किया ऐलान

प्रियंका झा / सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

दुर्गापूजा और दिवाली के चलते यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे लगाने की घोषणा की है. रेलयात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 12033/12034 कानपुर सेन्ट्रल-नई दिल्ली-कानपुर सेन्ट्रल शताब्दी एक्सप्रेस तथा रेलगाड़ी संख्या 12309/12310 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली-राजेंद्र नगर (पटना) राजधानी एक्सप्रेस की अस्थाई आधार पर वहन क्षमता बढाने का निर्णय लिया है.

Advertisement

रेलगाड़ी संख्या 12033/12034 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस (कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली) में दिनांक 3 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित कुर्सीयान जोड़कर वहन क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी.

रेलगाड़ी संख्या 12309/12310 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में राजेंद्र नगर से प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी अक्टूबर तक और नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी में 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित 3 टीयर डिब्बा जोड़कर वहन क्षमता में वृद्धि की घोषणा की गई है.

रेलवे के आला अफसरों को इस बार मंत्रालय से निर्देश दिया गया है कि वो त्योहारों के मद्देनजर वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर डिब्बों को बढ़ाने या घटाने का निर्णय लें. इसके अलावा डिब्बों को बढ़ाने के फैसले में इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि फैसला समय पर लिया जाए और रेलयात्रियों को इसकी विधिवत सूचना दी जाए. इसके लिए रेलवे ने एसएमएस भेजने की सुविधा को नए सिरे से दुरुस्त किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement