अपनी फिल्म में सीता और द्रौपदी बनेंगे आयुष्मान, ट्रेंड फॉलो कर शेयर की ये तस्वीर

ट्विटर पर  #साड़ीट्विटर हैशटैग काफी ट्रेंड हो रहा है और कई युवतियों के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी साड़ी में अपनी तस्वीरें डालकर ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. इस लिस्ट में सबसे मजेदार फोटो आयुष्मान खुराना की है.

Advertisement
आयुष्मान खुराना आयुष्मान खुराना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

  • ट्विटर पर ट्रेंड में है #साड़ीट्विटर
  • सेलिब्रिटी साड़ी में साझा कर रहे हैं फोटो
  • आयुष्मान ने भी साड़ी में साझा की अपनी तस्वीर

ट्विटर पर एक ट्रेंड ने सेलेब्स और सोशल मीडिया एक्टिव लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ट्विटर पर  #साड़ीट्विटर हैशटैग काफी ट्रेंड हो रहा है और कई युवतियों के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी साड़ी में अपनी तस्वीरें डालकर ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. यामी गौतम के बाद अब उनके को-स्टार रह चुके आयुष्मान खुराना भी ट्रेंड को फॉलो करते नज़र आए.

Advertisement

34 साल के आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर अपनी साड़ी में लिपटी एक तस्वीर साझा की है. खास बात है कि ये आयुष्मान की आने वाली फिल्म का एक सीन भी है. ड्रीम गर्ल नाम की फिल्म में नुसरत बरूचा भी लीड रोल में नज़र आएंगी. इसे राज शांडिल्य ने लिखा है और डायरेक्ट किया है. एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का निर्माण किया है.

गौरतलब है कि आयुष्मान के अलावा यामी गौतम, गुल पनाग और प्रियंका गांधी जैसी हस्तियों ने भी ट्विटर पर इस हैशटैग के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं.

अपनी पुरानी फिल्मों की तरह ही ड्रीम गर्ल में भी आयुष्मान खुराना एक बेहद दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने पीटीआई से कहा भी था, "मैं आपको अभी फिल्म के बारे में ज्यादा बता नहीं सकता हूं, लेकिन इस फिल्म का टाइटल कुछ हद तक फिल्म की कहानी कहता है. मैं ये बता सकता हूं कि आयुष्मान इस फिल्म में रामायण की सीता बने हैं, महाभारत की द्रौपदी बने हैं और कृष्ण लीला की राधा बने हैं और उन्होंने ऐसा क्यों किया है, यही फिल्म की कहानी है."

आयुष्मान खुराना के बारे में बात करते हुए राज शांडिल्य ने कहा था, "आयुष्मान एक सिंपल और निष्ठावान एक्टर हैं. उनमें कोई इगो और एटीट्यूड नहीं है. वो हमेशा ऐसे काम करते हैं जैसे पहली फिल्म पर काम कर रहे हों. जब कोई एक्टर इतना लचीला है और स्थिति के अनुसार अपने आपको ढालने को तैयार है, तो इससे फिल्म को फायदा पहुंचता है. उनके साथ काम करने का मतलब है कि आप एक अच्छी फिल्म बना रहे हैं."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement