सलमान खान के फैन्स के अलावा फिल्म सेलेब्स भी उनकी फिल्म रेस 3 देखने के लिए बेताब हैं. आमिर खान भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं. उन्होंने टि्वटर पर सलमान को ये जानकारी भी दी कि वे रेस 3 देखना चाहते हैं. लेकिन आमिर के फैन उनके इस फैसले के खिलाफ हैं.
दरअसल, आमिर ने ट्वीट किया था, "हाय सलमान, मैंने अभी तक रेस-3 नहीं देखी है, लेकिन मुझे यकीन है कि मुझे और मेरे परिवार को रेस-3 बहुत पसंद आएगी. बहुत सारा प्यार पर्सनली और प्रोफेशनली. मुझे फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया! ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी और सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी! प्यार.''
आमिर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने रिट्वीट में लिखना शुरू कर दिया कि आमिर को ये फिल्म नहीं देखनी चाहिए. किसी ने कहानी को बुरा बताया तो किसी ने एक्शन की बुराई की. पढ़ें किसने क्या लिखा...
बता दें कि डिस्ट्रीब्यूटर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का सुपरहिट होना तय है. रेस-3पहले वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.
सलमान की रेस-3 में लोगों को क्या आ रहा पसंद? UAE में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
रेस-3 भारत में 15 जून को रिलीज हुई है लेकिन UAE में यह फिल्म 14 जून को ही रिलीज हो गई थी. फिल्म को वहां पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसे जबरदस्त हिट बताया जा रहा है. एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, "ओह माय गॉड. सेकंड हाफ में दिखाए गए एक्शन सीन. पूरे हॉलीवुड स्टाइल के स्टंट और विजुअल इफैक्ट. बहुत शानदार काम." दूसरे ने लिखा, ''एक और 300 करोड़ी फिल्म.''
महेन्द्र गुप्ता