पहली पत्नी रीना से तलाक पर बोले आमिर खान- अलग होना दुखद

आमिर खान ने कॉफी विद करण के छठे सीजन में रीना के साथ रिलेशनशिप पर खुल के बात की. साथ में रीना और किरण की बॉन्डिंग का भी जिक्र किया.

Advertisement
आमिर खान और रीना दत्ता (इंडिया टुडे) आमिर खान और रीना दत्ता (इंडिया टुडे)

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने निजी जीवन को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से एकदम अलग रखते हैं. आमिर ने दो शादियां की हैं. पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से की. ये शादी 16 साल तक चली. इसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी कर ली. बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि रीना और किरण रियल लाइफ में अच्छी दोस्त हैं. आमिर खान ने कॉफी विद करण के छठे सीजन में रीना के साथ रिलेशनशिप पर खुल के बात की, साथ में रीना और किरण की बॉन्डिंग का भी जिक्र किया.

Advertisement

आमिर ने कहा- रीना और मैं 16 साल तक रिलेशनशिप में रहे. जब हम दोनों अलग हो गए तो परिवार टूट गया. ये काफी दुखद था. इसके बावजूद हमने साथ मिलकर कठिन परिस्थिति से खुद को बाहर निकाला. अलग होने के बाद भी रीना और मैंने एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान की भावना को कभी कम नहीं होने दिया.

मैं रीना का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अपने जीवन में जगह दी. उन्होंने मुझे कई वजहों से संपूर्ण महसूस कराया. जब मेरी और रीना की शादी हुई उस दौरान हम दोनों बहुत यंग थे. बता दें कि आमिर की फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने शादी की थी.

किरण और रीना के रिलेशनशिप पर बात करते हुए आमिर ने कहा- दोनों काफी परिपक्व हैं. दोनों की दोस्ती कराने में मेरा जरा सा भी योगदान नहीं है. दोनों खुद-ब-खुद अच्छी दोस्त बनी हैं.

Advertisement

बता दें कि साल 1986 में आमिर ने रीना दत्ता से शादी की थी. साल 2002 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी कर ली. किरण राव से उन्हें एक बेटा आजाद राव खान है. जबकी रीना दत्ता से उन्हें एक बेटा और बेटी है. बेटे के नाम जुनैद है और बेटी का नाम इरा है.

काम की बात करें तो आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म में पहली बार दर्शकों को आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement