घरेलू हवाई यात्रा के लिए जरूरी हो सकता है आधार कार्ड: रिपोर्ट

घरेलु हवाई यात्रा के लिए जरुरी हो सकता है आधार कार्ड, सरकार कर रही है तैयारी.

Advertisement
घरेलु हवाई यात्रा के लिए जरुरी हो सकता है आधार कार्ड घरेलु हवाई यात्रा के लिए जरुरी हो सकता है आधार कार्ड

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

अगर आप हवाई यात्रा आमतौर करते हैं तो ये खबर जान लें कि हो कि आने वाले समय में आधार कार्ड एक ऐसा पहचान पत्र हो जाएगा जिसके बिना आप घरेलु यात्रा नहीं कर पाएंगे. एयरपोर्ट्स पर फिंगरप्रिंट स्कैनर्स इंस्टाल किए जाएंगे जिससे स्कैन के बाद ही आप फ्लाइट के अंदर घुस पाएंगे.


इनकम टैक्स रिटर्न और मोबाइल सिम लेने जैसे कई सेवाओं के लिए अनिवार्य होने के बाद अब खबर आई है कि आधार कार्ड अब हवाई यात्रा के लिए जरुरी हो जाएगा. फिलहाल एयरपोर्ट में फ्लाइट टिकट के साथ पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड जैसी कोई भी मान्य होती है.

Advertisement

सरकार ने आईटी दिग्गज को इसके लिए ब्लूप्रिंट बनाने का काम सौंपा है. उम्मीद है कि Wipro अगले महीने तक इसकी रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी.

आधार के साथ हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की अवधारणा की चर्चा पहले एयरपोर्ट ऑपरेटरों और एविएशन फर्मों की विमान राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और विमानन सचिव आर.एन. चौबे के साथ हाल ही की एक बैठक में हुई थी.


टीओआई से बात करते हुए, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष गुरुप्रसाद महोपात्रा ने कहा कि यात्रियों को अपने घरेलू उड़ान टिकट बुक करने के लिए यूनिक आधार कार्ड नंबर डालना होगा. और एयरपोर्ट पर पर अपनी उंगलियां रखनी होंगी.

उन्होंने ने आगे कहा ' हम चाहतें हैं कि यात्रियों को सहज यात्रा करने का हर संभव अवसर प्राप्त हो.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement