...और शीशा तोड़ कार में घुस गया घोड़ा, जानें कैसे हुआ ऐसा

जयपुर में गर्मी का आलम इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है, गर्मी करीब 43 डिग्री थी. तांगेवाले ने चारे की पोटली घोड़े के मुंह पर बांध दी थी, जिससे घोड़े को दिख नहीं रहा था.

Advertisement
कार में घुसा घोड़ा कार में घुसा घोड़ा

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 05 जून 2017,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

आपने अक्सर सुना होगा कि एक कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी या किसी पेड़ से जा टकराई लेकिन एक खबर ऐसी है जो अक्सर कम देखने, सुनने और पढ़ने को मिलती है. जी हां, बात दरअसल राजस्थान की राजधानी जयपुर के हसनपुरा इलाके की है, जहां एक घोड़ा सड़क पर कोहराम मचाता हुआ एक कार में जा घुसा.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर हसनपुरा में एक तांगेवाले ने अपना घोड़ा सड़क किनारे बांधा हुआ था. जयपुर में गर्मी का आलम इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है, . तांगेवाले ने चारे की पोटली घोड़े के मुंह पर बांध दी थी, जिससे घोड़े को दिख नहीं रहा था. गर्मी की वजह से घोड़ा रस्सी तोड़कर भागा तो सामने से आ रही एक कार के ऊपर कूद गया और कार के शीशे को तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा. घोड़ा जैसे ही सड़क पर भागा तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई.

रास्ते में घोड़े ने एक बाईक सवार को भी टक्कर मार दी. जिसके बाद कुछ लोगों ने भी डाला. मगर वो भागते-भागते सिविल लाईन्स के जैकब रोड पर आ गया और कार में जा घुसा. हालांकि राहगीरों की मदद से उसे निकालने की कोशिश भी की गई परंतु बाद में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घोड़े को निकाला गया.

Advertisement

इस हादसे में घोड़े को तो चोट आई ही हैं साथ ही कार में बैठे एक इवेंट कंपनी में काम करनेवाले पंकज जोशी को भी चोट पहुंची. कार का शीशा कई जगह उनके शरीर में घुस गया. गनीमत थी कि घोड़ा ड्राइवर सीट की तरफ नहीं घुसा था जिसकी वजह से चालक को ज्यादा चोट नहीं आई.

प्राथमिक उपचार केंद्र में उपचार के बाद कार चालक को छुट्टी दे दी गई. साथ ही घोड़े को भी कार से निकाल लिया गया मगर निकालने बाद घोड़े की हालत पस्त थी. हालांकि थोड़ी देर बाद घोड़ा भी खड़ा हो गया मगर उसका उपचार जारी है.

वन विभाग के पशु चिकित्सक डा. अरविंद माथुर के अनुसार ज्यादा गर्मी की वजह से घोड़ा भागा होगा और बंधे होने की वजह जब इधर-उधर भागने लगा तो लोग हंगामा मचाने लगे और इसी वजह से वो घबराहट में गाड़ी पर कूद गया होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement