अपने 'जबरा' फैन से बोले अजय देवगन- जल्द आऊंगा मिलने

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को उनके एक फैन ऐसा क्या बाेल दिया कि उन्होंने उससे मिलने का वादा कर दिया. आइए जानें...

Advertisement
अजय देवगन अजय देवगन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अजय देवगन को उनके एक फैन ने आज इतना डरा दिया कि उन्होंने उससे मिलने का वादा तक कर डाला. हुआ यूं कि राजस्थान के झुंझुंनू जिले के नवलगढ़ में रहने वाले 22 वर्षीय शमशाद ने 11 जनवरी को 100 फुट गहरे कुएं में रस्सी से लटककर जान देने की धमकी दी थी.


इस संबंध में जानकारी देते हुए नवलगढ़ के थाना अधिकारी नवल किशोर मीणा का कहना है कि शमशाद ने धमकी दी थी कि यदि उसे अजय देवगन से नहीं मिलवाया गया तो वह अपनी जान दे देगा.

Advertisement


अजय अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए जोधपुर जाने वाले हैं, उन्होंने ट्वीट किया, 'शमशाद, मैं शीघ्र जोधपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए आ रहा हूं, वहां हम लोग मिलेंगे.'

इसी के साथ अजय ने राजस्थान पुलिस के सहयोग के लिए उन्हें थैंक्स भी कहा.


शमशाद को पुलिस ने और फिर बाद में उसके पिता ने कुंए से बाहर निकलने पर मुंबई का टिकट दिलाने का भरोसा दिया. पिता की बातों पर भरोसा करके वह कुंए से बाहर आया उसे पुलिस थाने लाया गया और बाद में उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत पर रिहा किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement