मुंबईः फार्म हाउस में मिला 4 लोगों का शव, 3 की शिनाख्त हुई

मुंबई में एक फार्म हाउस से चार लोगों की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये वारदात मुंबई से कुछ दूर पनवेल में हुई है. रायगढ़ जिले के पनवेल में एक फार्महाउस में बुधवार सुबह चार लोगों की लाश मिली.

Advertisement
पनवेल फार्म हाउस में हत्या पनवेल फार्म हाउस में हत्या

आजतक वेब ब्यूरो

  • मुंबई,
  • 14 नवंबर 2012,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

मुंबई में एक फार्म हाउस से चार लोगों की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये वारदात मुंबई से कुछ दूर पनवेल में हुई है. रायगढ़ जिले के पनवेल में एक फार्महाउस में बुधवार सुबह चार लोगों की लाश मिली.

इनमें से तीन लोगों की शिनाख्त हो गई है, जबकि चौथे की अभी पहचान नहीं हो सकी है. दो लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं और तीसरे आदमी के बारे में कहा जा रहा है वो ज्योतिषी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक ये चारों लोग इस फार्महाउस में पार्टी के लिए आए थे. सुबह जब फार्महाउस का माली गार्डेन में गया तो उसे चारों लाश दिखाई पड़ी. माली ने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी.

पुलिस को इस मामले में हत्या का शक है, हालांकि अभी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. ये फार्महाउस किसी डॉक्टर नेरुरकर का बताया जा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement