अन्‍ना समर्थकों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन का केस

लोकपाल के समर्थन में व्यस्त कनाट प्लेस में प्रदर्शन करने वाले अन्ना हजारे के चार समर्थकों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
दिल्‍ली पुलिस दिल्‍ली पुलिस

भाषा

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2011,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

लोकपाल के समर्थन में व्यस्त कनाट प्लेस में प्रदर्शन करने वाले अन्ना हजारे के चार समर्थकों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि अरविंद गौड़, स्वाति, नीरज और संजय तोमर के खिलाफ आपराधिक दंड संहिता की धारा 188 के तहत मंगलवार को कनाट प्लेस पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. इन लोगों पर आरोप है कि निर्देशों के बावजूद इनके नेतृत्व में करीब 125 प्रदर्शनकारी तितर-बितर नहीं हुए.

Advertisement

हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समर्थक मजबूत लोकपाल कानून के लिए समर्थन जुटाने के लिए अपने आंदोलन के तहत कनाट प्लेस में एकत्र हुए थे.

पुलिस के अनुसार 100-125 की संख्या में लोग कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क के मुख्य प्रवेशद्वार के समक्ष करीब पौने पांच बजे एकत्र हुए थे. इन लोगों के हाथों में तख्तियां थीं और ये सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने बार बार चेतावनियों के बावजूद भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया. इन लोगों ने तितर-बितर होने से भी इनकार कर दिया.

इस विरोध प्रदर्शन के चलते कनाट प्लेस के भीतरी हिस्से में यातायात जाम भी हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement