दिल्ली: बैग में मिली 8 साल की बच्ची की लाश

दिल्ली के कालिंदी कुंज में एक ट्रॉली बैग में आठ साल की बच्ची की लाश मिलने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार देर रात की है.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2015,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

दिल्ली के कालिंदी कुंज में एक ट्रॉली बैग में आठ साल की बच्ची की लाश मिलने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार देर रात की है.

पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद की रहने वाली आठ साल की बच्ची पहली क्लास में पढ़ती थी. बच्ची 9 जनवरी से फरीदाबाद के नवीन विहार स्थित अपने घर से लापता थी. लापता होने के बाद बच्ची के परिवार के लोगों ने पुलिस में इस बाबत शिकायत की थी.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, बच्ची की हत्या लाश मिलने से कुछ घंटों पहले ही की गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement