लॉन्च हुई 2017 Maruti Suzuki Swift, जल्द आएगी भारत

मारुति सुजुकी ने नए अपडेट के साथ अपनी नई कार Swift 2017 को पेश किया है, जो जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देगी.

Advertisement
2017 Maruti Suzuki Swift, 2017 Maruti Suzuki Swift,

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

2017 Geneva इंटरनेशनल मोटर शो के दौरान मंगलवार को Maruti Suzuki ने Swift 2017 को यूरोपियन मार्केट के लिए लॉन्च किया. इसकी सेल अप्रैल 2017 से शुरू हो जाएगी. उम्मीद है कि इस साल अगस्त में ही ये भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. भारतीय बाजार में Swift की लोकप्रियता अन्य कारों की अपेक्षा कहीं ज्यादा है.


नए Maruti Suzuki Swift को अच्छे अपडेट्स के साथ नए फीचर मिले हैं. इसे कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, कंपनी का दावा है कि चेसिस पहले से हल्का और मजबूत है, जिससे कार का भी वजन पहले से घटा है. वजन घटने से इंजन पर दबाव कम होगा और ईंधन क्षमता भी बढ़ेगी.

Advertisement

नए कार को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है- 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन और 1.2-लीटर डुअल जेट इंजन. इसके अलावा SHVS माइल्ड-हाइब्रिड की पेशकश भी है जो उच्च ईंधन इकोनॉमी देने पर केंद्रित है. फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी भारत में Swift को कितने पॉवर और इंजन ऑप्शन के साथ उतारेगी.


अगर इसके डायमेंशन की बात करें, तो नई Swift वर्तमान Swift की तुलना में लंबाई में 10mm तक छोटी है, जिससे इसे संभालना आसान हो जाता है, जबकि इसका व्हीलबेस 20mm लंबा है, जिससे ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगी. नए Swift की ऊंचाई 15mm कम है और इसकी चौड़ाई 40mm है.

नए 2017 Swift के फ्रंट में LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ नए हेडलैंप्स दिए गए हैं. इसके अलावा नया बंपर और ग्रिल भी दिया गया है. बाकी डिजाइन पुराने Swift की ही तरह दी गई है. वहीं इसके बैक में LED टच के साथ नया बंपर और टेल लैंप दिया गया है.

Advertisement

नई कार के इंटिरियर को स्पोर्टी लुक के साथ काफी आकर्षक बनाया गया है. इसमें एंड्रायड ऑटो औ के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.

उम्मीद है कि इसकी कीमत 5.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) - 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement