मध्य प्रदेश में एक युवक ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि माता पिता ने फोन में इंटरनेट पैक रिचार्ज करने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया.
दरअसल राजधानी भोपाल में एक 20 साल के युवक ने फोन में इंटरनेट पैक खत्म होने पर रिचार्ज करने के लिए अपने पिता से पैसा मांगा लेकिन पिता ने देने से इनकार कर दिया. इसके बाद पिता ने अपने बेटे से कहा कि वो हमेशा फोन रिचार्ज करने के लिए अपनी मां से पैसे मांगता है इसलिए इस बार उसे पैसा नहीं मिलेगा.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
इस बात से युवक इतना दुखी हो गया कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. इस मामले को लेकर बैगवानीया पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी एस शर्मा ने कहा, ''युवक लगातार अपनी मां से अपने इंटरनेट पैक रिचार्ज करने के लिए कह रहा था और इनकार किए जाने पर उसने आत्महत्या कर ली. मामले की जांच जारी है.''
नोएडा में अभी भी बिना पास एंट्री नहीं, डीएम ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से जो लॉकडाउन किया गया है उससे बीते कई महीनों से अपने घरों में बंद लोग अब अवसादग्रस्त हो रहे हैं. ऐसे में आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने से भी लोग पीछे नहीं हट रहे हैं.
aajtak.in