छत्तीसगढ़: माओवादियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 2 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए. वहीं, पुलिस दल ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. इस घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है.

Advertisement
symbolic image symbolic image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2015,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए. वहीं, पुलिस दल ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. इस घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है.

बीजापुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ का जवान सीताराम कुंजाम और जिला बल का जवान मोतीराम शहीद हो गए हैं जबकि पायकू राम पोयम घायल हो गया है. इस घटना में दो नक्सली भी मारे गए हैं.

Advertisement

ऐलेसेला ने बताया कि गंगालूर और मिरतुर थाना क्षेत्र से एसटीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब मिरतुर क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में कुंजाम और मोतीराम शहीद हो गए तथा पोयाम घायल हो गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए.

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की खोज में अतिरिक्त पुलिस दल को रवाना किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement