वन्यजीव संरक्षण के लिए अब बनेगा अलग कैडर

वानिकी प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण के लिए भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का अलग अलग कैडर बनाने का निर्णय किया गया है. इसके अलावा अब वैज्ञानिक संस्थानों के प्रमुखों के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बजाए वैज्ञानिकों को ही नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है.

Advertisement

भाषा

  • देहरादून,
  • 11 जनवरी 2010,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

वानिकी प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण के लिए भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का अलग अलग कैडर बनाने का निर्णय किया गया है. इसके अलावा अब वैज्ञानिक संस्थानों के प्रमुखों के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बजाए वैज्ञानिकों को ही नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है.

भारतीय वन अनुसंधान संस्थान में भारतीय वन सेवा के डाक्टरेट उपाधि धारक अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री जयराम रमेश ने कहा, ‘वन्य जीव संरक्षण और प्रबंधन का महत्व दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है. इसलिए उनका मंत्रालय भारतीय वन सेवा के कैडरों को दो भागों में विभाजित कर वन्य जीव संरक्षण के लिए अलग काडर बनाने जा रहा है.’ केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जतायी कि अखिल भारतीय वन सेवा का यह नया कैडर इसी वर्ष से अस्तित्व में आ जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement