नरगिस के जन्‍म स्‍थान पर पहुंचे संजय दत्त

संजय दत्त आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे हैं लेकिन प्रचार से पहले संजय दत्त पहुंच गए उस पुराने घर को देखने जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां उनकी मां नरगिस का जन्म हुआ था.

Advertisement

आज तक ब्‍यूरो

  • कोलकाता,
  • 26 अप्रैल 2009,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

संजय दत्त आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे हैं लेकिन प्रचार से पहले संजय दत्त पहुंच गए उस पुराने घर को देखने जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां उनकी मां नरगिस का जन्म हुआ था.

कोलाकता के स्थानीय लोगों की माने तो नंबर 8,  इंडियन मिरर स्ट्रीट में ही नरगिस का बचपन बीता था. वैसे फिलहाल इस घर का मालिक उत्तम कुमार सेठ नाम का एक शख्स है.

हाल ही में समाजवादी पार्टी के महासचिव बने संजय दत्त अमर सिंह के साथ मिलकर कोलकाता में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं. अपनी मां नरगिस के पुराने घर में पहुंचकर मुन्नाभाई काफी भावुक हो उठे और करीब दस मिनट तक वो वहां अकेले रहे. बाद में पत्रकारों को संजय दत्त ने बताया कि ये उनके लिए कभी नहीं भूलनेवाला क्षण था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement