IOA महासचिव ने 7 नवंबर को कार्यकारी परिषद की आपात बैठक बुलाई

IOA महासचिव राजीव मेहता ने 19 सदस्यों की मांग पर सात नवंबर को कार्यकारी परिषद की आपात बैठक बुलाई.

Advertisement
आईओए आईओए

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) में सत्ता को लेकर आंतरिक उथल पुथल उस समय तेज हो गई जब महासचिव राजीव मेहता ने 19 सदस्यों की मांग पर सात नवंबर को कार्यकारी परिषद की आपात बैठक बुलाई.

राजीव मेहता ने कल राजधानी दिल्ली में 19 सदस्यों की बैठक के बाद उनके आग्रह पर परिषद की बैठक बुलाई है. इन 19 सदस्यों ने कार्यकारी परिषद की बैठक के स्थल में बदलाव की मांग की थी जो पहले नौ नवंबर को चेन्नई में हुई थी.

Advertisement

इसके अलावा चेन्नई में 14 दिसंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक के स्थल में भी बदलाव की मांग की गई थी. इन दोनों बैठकों को नहीं दिल्ली में कराने का आग्रह किया गया था.

पीटीआई के मुताबिक राजीव मेहता ने कहा, ‘मेरे पास 19 पदाधिकारियों और आईओए की कार्यकारी परिषद के सदस्यों का लिखित पत्र है जिसके जरिए उन्होंने दोनों बैठकों (नौ नवंबर को कार्यकारी परिषद की बैठक और 14 दिसंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक) के स्थान को बदलने की मांग की थी.’

राजीव मेहता ने कहा, ‘उन्होंने इच्छा जताई थी कि विभिन्न कारणों से ऐसी बैठकों का आयोजन चेन्नई में कराना सुविधाजनक नहीं है.’ कार्यकारी परिषद की आपात बैठक 10 दिन के भीतर बुलाई जा सकती है.

इससे पहले 23 अक्तूबर को आईओए अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने नौ नवंबर को चेन्नई में कार्यकारी परिषद की बैठक और 14 दिसंबर को वार्षिक आम बैठक बुलाई थी. कार्यकारी परिषद के 19 सदस्यों की बैठक में यहां सात नवंबर को बुलाई गई बैठक के एजेंडे में अतिरिक्त चीजों को भी शामिल करने का फैसला किया गया.

Advertisement

इसमें संविधान के प्रावधानों के अनुसार आईओए अध्यक्ष को बाहर करने के नोटिस पर चर्चा भी शामिल है जिसका प्रस्ताव हॉकी इंडिया ने रखा है. इसके अलावा आईओए के सदस्यों की सूची को स्वीकृति देना तथा चुनाव प्रक्रिया के लिए संविधान के अनुसार चुनाव आयोग के सदस्यों/निर्वाचन अधिकारी का नामांकन शामिल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement