स्टार रोनाल्डिन्हो जेल से छूटे, अब होटल में रहेंगे नजरबंद, सलाखों के पीछे मनाया बर्थडे

ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को असुनसियन के एक होटल में नजरबंद रखने का आदेश दिया गया है.

Advertisement
Ronaldinho was named FIFA world player of the year in 2004 and 2005 Ronaldinho was named FIFA world player of the year in 2004 and 2005

aajtak.in

  • असुनसियन (पराग्वे),
  • 08 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

  • जाली पासपोर्ट के साथ पराग्वे में घुसने का मामला
  • 6 मार्च को रोनाल्डिन्हो और उनके भाई हुए थे अरेस्ट

ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को नजरबंद रखने का आदेश दिया गया है. पराग्वे के जज गुस्तावो अमरिला ने संवाददाताओं को बताया कि रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को असुनसियन के एक होटल में नजरबंद रखा जाएगा.

पराग्वे पुलिस ने 6 मार्च को फर्जी पासपोर्ट के मामले में रोनाल्डिन्हो और 49 साल के उनके भाई रोबर्टे एसिस को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने वकील के अलावा किसी भी व्यक्ति के मिलने पर रोक लगा दी थी.

Advertisement

पराग्वे की अपील अदालत ने पिछले महीने इस जोड़ी को रिहा करने के अनुरोध को खारिज कर दिया. इस वजह से उन्हें अपना 40 वां जन्मदिन (21 मार्च) सलाखों के पीछे बिताना पड़ा था.

कोरोनो वायरस महामारी के कारण पराग्वे की राजधानी लॉकडाउन में है. जज ने सेलफोन कॉल के जरिये अपना फैसला सुनाया. ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग हेडबैंड में मुस्कुराते हुए रोनाल्डिन्हो ने थम्स अप किया. जिससे पता चलता है कि वह अपनी रिलीज की शर्तों को समझ चुके हैं.

स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो इसी महीने एक इवेंट के लिए अपने भाई एसिस के साथ पराग्वे की राजधानी असुनसियन पहुंचे थे. वे जिस होटल में रुके थे, पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया था. दरअसल, ये यहां एक चिल्ड्रेन चैरिटी कैम्पेन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान रोनाल्डिन्हो को अपने करियर पर आधारित किताब का भी प्रचार करना था.

Advertisement

रोनाल्डिन्हो का महान फुटबॉलरों में शुमार होता है. ब्राजील की 2002 विश्व कप जीत में अहम सितारा रहे थे. रोनाल्डिन्हों ने अपने फुटबॉल करियर में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी), बार्सिलोना और मिलान जैसे क्लब की तरफ से खेला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement