प्रशंसकों के बिना खेल रहीं क्विटोवा, छोटे से ‘बॉल ब्वॉय’ ने भरा जोश

एक छोटे से बॉल ब्वॉय ने खाली स्टेडियम में खेले जा रहे प्राग टेनिस टूर्नामेंट में दो बार की विंबलडन चैम्पियन पेट्रा क्विटोवा को समर्थकों का अहसास दिलाया.

Advertisement
Petra Kvitova (Twitter) Petra Kvitova (Twitter)

aajtak.in

  • प्राग,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

एक छोटे से ‘बॉल ब्वॉय’ ने खाली स्टेडियम में खेले जा रहे प्राग टेनिस टूर्नामेंट में दो बार की विंबलडन चैम्पियन पेट्रा क्विटोवा को समर्थकों का अहसास दिलाया. क्विटोवा ने अपनी युगल जोड़ीदार बारबोरा क्रेजिसकोवा को सीधे सेटों में हराने के बाद कहा, ‘मैंने जब एक शानदार शॉट खेला तो उसके बाद ऐसा हुआ.'

चेक गणराज्य की क्विटोवा ने कहा, 'मैं (खिलाड़ियों और बॉल ब्वॉय के बीच बनाए गए) घेरे के पास गई और उसने मुझसे कहा, ‘बहुत अच्छा शॉट था’ और मैंने उससे कहा, धन्यवाद.’ लेकिन क्विटोवा ने स्वीकार किया कि दर्शकों के बिना खेलना बहुत अजीब लगा.

Advertisement

कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए यह टूर्नामेंट बेहद कड़े सुरक्षा उपायों के साथ खेला जा रहा है. विश्व में 12वें नंबर की खिलाड़ी 30 साल की क्विटोवा ने कहा, ‘दर्शक महत्वपूर्ण होते हैं. वे मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत हैं. मुझे बहुत अजीब लगा. मैंने सोचा कि मुझे खुद का हौसला बढ़ाना चाहिए और जोर से कुछ कहना चाहिए, लेकिन फिर मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया.’

क्विटोवा के कोच ने भी इस बीच केवल ‘वाह’ कहकर ही उनका हौसला बढ़ाया जिस पर इस टेनिस स्टार ने कहा, ‘मुझे लगा कि कम से कम कोच को तो मेरे लिए ताली बजानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह वास्तव में बेहद अजीबोगरीब स्थिति थी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement